ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टीम डेविड ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ T20I का लगाया सबसे लंबा छक्का, वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप!

India vs Australia 3rd T20I: भारत के खिलाफ तीसरे टी20 में टिम डेविड ने 74 रनों की तूफानी पारी खेली और 129 मीटर लंबा छक्का लगाकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा छक्का जड़ दिया।

संजय सिंह बिष्ट

Tim David Longest Six In T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होबार्ट में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में टिम डेविड ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात कर दी और सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। डेविड ने 38 गेंदों में 74 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इसी दौरान उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा छक्का लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया।

टी20 क्रिकेट इतिहास में टिम डेविड का सबसे लंबा छक्का

ऑस्ट्रेलियाई पारी के सातवें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर टिम डेविड ने यह ऐतिहासिक छक्का जड़ा। अक्षर की फुल लेंथ डिलीवरी पर उन्होंने जोरदार शॉट खेला, जो सीधा स्टेडियम की छत से टकराकर बाहर चला गया। जब इस छक्के की लंबाई मापी गई तो यह 129 मीटर निकली, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा छक्का बन गया।

यह छक्का न केवल टी20 क्रिकेट में सबसे लंबा था, बल्कि भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का भी सबसे लंबा छक्का रहा। इस शॉट के साथ डेविड ने अपने ही कप्तान मिचेल मार्श का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने इससे पहले 124 मीटर का छक्का लगाया था। अक्षर पटेल के इसी ओवर में टिम डेविड ने दो शानदार छक्के जड़े, जिससे भारत पर दबाव बढ़ गया।

इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास के सबसे लंबे छक्के

टेस्ट: ब्रेट ली (143 मीटर) बनाम वेस्टइंडीज, 2005 वनडे: शाहिद अफरीदी (153 मीटर) बनाम साउथ अफ्रीका, 2013 टी20: टिम डेविड (129 मीटर) बनाम भारत, 2025

ऑस्ट्रेलिया के लिए संकटमोचक बने टिम डेविड

टिम डेविड की पारी सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ने वाली नहीं थी, बल्कि मैच को मोड़ने वाली भी साबित हुई। जब वह बल्लेबाजी करने आए, तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सिर्फ 14 रन पर दो विकेट था। टीम मुश्किल में थी, लेकिन डेविड ने आते ही रफ्तार बदल दी। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों अक्षर पटेल और शिवम दुबे की गेंदों पर जमकर प्रहार किए और रन गति को तेज कर दिया।

उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बढ़ गया। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने भी शानदार खेल दिखाया और 39 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। अंत में मैथ्यू शॉर्ट ने 15 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 186 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 2 और शिवम दुबे ने 1 विकेट हासिल किया।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें