तिलक वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup से पहले भारत को मिली बड़ी खुशखबरी, इस टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे तिलक वर्मा

Tilak Varma: टी20 वर्ल्ड कप से पहले तिलक वर्मा पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। तिलक वर्मा मंगलवार को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में शामिल होंगे।

उज्जवल सिन्हा

Tilak Varma Inches Closer To Full Fitness: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होगी। इस सीरीज के पहले तीन मुकाबले में स्टार भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा नहीं खेल पाएंगे। तिलक वर्मा की हाल में ही स्टिकुलर टॉर्शन सर्जरी हुई है। वो इस ऑपरेशन से तेजी से उबर रहे हैं। तिलक वर्मा पूरी तरह से फिट होने के करीब हैं और मंगलवार को बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में शामिल होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस टूर्नामेंट के आगाज में अब महज 20 दिनों से भी कम का समय बचा है। ऐसे में तिलक वर्मा तेजी से रिकवर कर रहे हैं। दो हफ़्ते पहले विजय हज़ारे ट्रॉफी के दौरान राजकोट में सर्जरी कराने वाले तिलक बुधवार से न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले तीन T20I मैच नहीं खेल पाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें कोई दर्द महसूस नहीं हो रहा है और वह फिटनेस टेस्ट और आगे के असेसमेंट के लिए CoE जा रहे हैं ताकि उन्हें खेलने की अनुमति मिल सके।

टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, "अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में चौथे T20I से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे। उन्होंने फिजिकल ट्रेनिंग फिर से शुरू कर दी है और कुछ ही दिनों में बैटिंग और अन्य स्किल-बेस्ड एक्टिविटीज शुरू कर देंगे।”

विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान महसूस हुआ दर्द

दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज़ खेलने के बाद तिलक ने विजय हज़ारे ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए दो 50-ओवर मैच खेले। उन्होंने 3 जनवरी को चंडीगढ़ के खिलाफ 109 और 6 जनवरी को बंगाल के खिलाफ 34 रन बनाए। इसी मैच के बाद तिलक को दर्द महसूस हुआ और उन्हें स्कैन करवाने की सलाह दी गई।

इस दौरान, भारत के ODI उप-कप्तान और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को पहले तीन T20I मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है। अय्यर ने आख़िरी बार दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I खेला था और तब से वह टीम के T20I सेटअप से बाहर थे। तिलक वर्मा पिछले एक साल से भारत के T20I सेटअप का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2025 में 18 पारियों में 567 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 47.25 और स्ट्राइक रेट 129.15 रहा।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान