-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs New Zealand T20 Surya Kumar Yadav Batting Order Ishan Kishan Comeback Nagpur
IND vs NZ: सूर्या का बड़ा ऐलान! पहले टी-20 में होगी इस धुरंधर की 26 महीने बाद वापसी, कीवी टीम में मचा हड़कंप
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Indian Cricket Team: भारतीय टीम 21 जनवरी की शाम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 खेलेगी। मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम की रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

भारतीय टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs New Zealand 1st T20I in Nagpur: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज अब कुछ ही घंटों में होने वाला है। पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। सीरीज शुरू होने से ठीक पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऐसा बयान दिया है, जिससे टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रम की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। इस ऐलान के साथ ही करीब 26 महीने बाद एक धाकड़ भारतीय बल्लेबाज की टी20 इंटरनेशनल में वापसी का रास्ता भी खुल गया है।
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा करेंगे ओपनिंग
नागपुर टी20 में भारतीय पारी की शुरुआत संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा करते हुए नजर आएंगे। बीसीसीआई पहले ही इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर चुकी थी, जिसमें दो विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और ईशान किशन को शामिल किया गया है। माना जा रहा था कि संजू पहली पसंद के विकेटकीपर होंगे, जबकि ईशान को मौका बाद में मिलेगा। इसी बीच तिलक वर्मा के पहले तीन मैचों से बाहर होने के बाद टीम संयोजन में बदलाव हुआ और ईशान किशन के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बन गई।
नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे ईशान किशन
मैच से एक दिन पहले मीडिया से बातचीत के दौरान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया कि ईशान किशन नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे। आमतौर पर ओपनर के तौर पर खेलने वाले ईशान को इस भूमिका में आक्रामक जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके बाद खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर उतरेंगे, जबकि नंबर पांच की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या संभालेंगे। इस तरह भारत की टॉप फाइव बल्लेबाजी लगभग तय नजर आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
81 रन की पारी, फिर प्लेयर ऑफ द सीरीज…वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
शतक से चूके वैभव, लेकिन मचा दिया कहर… तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रन का लक्ष्य
81 रन की तूफानी पारी के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, बोले- शतक से ज्यादा जरूरी…
WI vs PAK: पहले दिन खराब रोशनी और बारिश बने विलेन, समय से पहले खत्म करना पड़ा खेल
करीब 26 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी
ईशान किशन ने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हालांकि लगातार मौके न मिलने के कारण वे टीम से बाहर हो गए थे। उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 28 नवंबर 2023 को खेला था। इसके बाद घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के दम पर अब उन्होंने टीम इंडिया में वापसी की है। ईशान न सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा हैं, बल्कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी जगह बना चुके हैं।
टी20 इंटरनेशनल में ईशान किशन का रिकॉर्ड
ईशान किशन अब तक भारत के लिए 32 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 796 रन बनाए हैं। उनके नाम छह अर्धशतक दर्ज हैं। उनका औसत 25.67 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 124.37 रहा है। टी20 फॉर्मेट में तेजी से रन बनाना अहम होता है और इस मामले में ईशान खुद को साबित कर चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में वे मिले मौके का कितना बेहतर इस्तेमाल कर पाते हैं।
India vs new zealand t20 surya kumar yadav batting order ishan kishan comeback nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत है, उद्धव ठाकरे का केंद्र पर हमला; बोले- छात्र आंदोलन से झुकी सरकार
Jul 27, 2026 | 06:28 PMजंतर-मंतर आंदोलन का मेंटल हेल्थ कनेक्शन! CJP को विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, जानें किस बात का है खतरा
Jul 27, 2026 | 06:21 PMलोक परीक्षा विधेयक, 2026 पर खत्म हुआ गतिरोध, विपक्ष-सत्ता पक्ष आए साथ; मंगलवार को लोकसभा में होगी चर्चा
Jul 27, 2026 | 06:20 PM‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
Jul 27, 2026 | 06:14 PMबगावत के बाद जन्मदिन की बधाई! बागी सांसद संजय जाधव की उद्धव ठाकरे को शुभकामनाओं से सियासी हलचल
Jul 27, 2026 | 06:14 PMघर के अंदर गायब हो जाता है 5G? Jio की SmartWalls तकनीक बदल सकती है सबकुछ, जानिए कैसे करेगी कमाल
Jul 27, 2026 | 06:11 PMप्रयागराज की 126 शत्रु संपत्तियों पर केंद्र की नजर; नए सिरे से होगा मूल्यांकन, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश
Jul 27, 2026 | 06:08 PMवीडियो गैलरी

नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM














