भारत-पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान मैच की टिकटें नहीं हुई SOLD OUT, क्या फैंस ने कर दिया मुकाबले का बायकॉट?

IND vs PAK Ticket: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। हालांकि इस मुकाबले के लिए टिकट अभी तक नहीं बिके हैं। क्या अंतिम समय में टिकट हो पाएगा सोल्ड आउट।

उज्जवल सिन्हा

Asia Cup, IND vs PAK Ticket: एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से हो गई है। इस टूर्नामेंट में 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, ये जानकार आश्चर्य होगा कि इस मैच की टिकटें दर्शक खरीद ही नहीं रहे हैं। ये महामुकाबले में अब महज कुछ दिन ही रह गया है। ऐसे में क्या फैंस ने इस मुकाबले को बायकॉट कर दिया है या फिर कुछ और कारण है।

इस साल की शुरुआत में पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों में दूरियां और बढ़ गई है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पलटवार करते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान के कई आतंकवादी इलाको को तबाह कर दिया। इसके बाद दोनों देशों में लगातार बयानबाजी चलते रही। मुकाबले होने चाहिए या नहीं उसको लेकर भी सभी ने अपनी राय रखी। जिसके बाद भारत सरकार ने कहा कि पाकिस्तान के साथ केवल मल्टी नेशन टूर्नामेंट खेला जाएगा। उसके अलावा कोई मैच नहीं होगा।

पहलगाम हमले के बाद पहली बार भिड़ेंगी भारत-पाक

इस घटना के बाद दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होगी। इस बड़े मुकाबले के टिकट अभी तक नहीं बिके हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है कि भारत-पाकिस्तान के टिकट नहीं बिके हो। आमतौर पर दोनों देशों के मैच की टिकट जारी होने के कुछ ही घंटों के बाद सोल्ड आउट हो जाता है।

टिकट नहीं बिकने की वजह

भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों को लेकर इस बार प्रशंसक हैरान हैं, क्योंकि आमतौर पर यह मुकाबला सबसे ज़्यादा बिकने वाले मैचों में गिना जाता है। हर बार टिकटों की भारी मांग रहती है और आयोजकों को भीड़ संभालने में मुश्किल होती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है।

इसकी एक बड़ी वजह टिकटों की बढ़ी हुई कीमतें और बंडल्ड सेल पैकेज हैं। वियागोगो और प्लेटिनमलिस्ट जैसे आधिकारिक पोर्टलों पर टिकट अक्सर प्रीमियम सुविधाओं के साथ बेचे जा रहे हैं, जिनमें खाना-पीना, वीआईपी लाउंज, प्राइवेट एंट्री जैसी सेवाएं शामिल हैं। इससे ये टिकट आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गए हैं। इतनी महंगी कीमतों की वजह से कई प्रशंसक टिकट नहीं खरीद पा रहे हैं, और इसी कारण इस बार स्टेडियम में सीटें खाली नजर आ रही हैं।

कुछ टिकटों की कीमतें (दो लोगों के लिए)

  • वीआईपी सुइट्स ईस्ट: ₹2,57,815 – खास सीटें, खाना-पीना, लाउंज, प्राइवेट एंट्री और टॉयलेट की सुविधा।
  • रॉयल बॉक्स: ₹2,30,700
  • स्काई बॉक्स ईस्ट: ₹1,67,851
  • प्लेटिनम: ₹75,659
  • ग्रैंड लाउंज: ₹41,153
  • सबसे सस्ता टिकट जनरल ईस्ट भी करीब ₹10,000 (दो लोगों के लिए) का है।

10 सितंबर से करेगा भारत अपने अभियान की शुरुआत

भारत अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को मेजबान संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ करेगा, जबकि पाकिस्तान 12 सितंबर को इसी मैदान पर ओमान से भिड़ेगा। इसके बाद 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद खास होगा। इससे ग्रुप तालिका का फैसला होने की उम्मीद है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत