पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की वेस्टइंडीज को धमकी, कहा- ODI हटाओ वरना दौरा रद्द

Pakistan vs West Indies: क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान बोर्ड ने वेस्टइंडीज को धमकी दी है। जिसमें कहा है कि यदि वो शेड्यूल नहीं बदलते हैं तो फिर वो विकल्प पर विचार करेगा।

संजय सिंह बिष्ट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चा में बना रहता है। उसकी चर्चा क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स या जीत के कारण नहीं बल्कि विवादों के लिए होती है। अब कंगाल बोर्ड की कंगाल टीम के साथ एक नया विवाद जुड़ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान बोर्ड वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज न खेलने की धमकी दे रहा है। पाकिस्तान टीम को अगस्त के महीने में अमेरिका और वेस्टइंडीज का दौरा करना है।

इससे पहले पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के क्रिकेट बोर्ड आमने-सामने आते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों देशों में तीन मुकाबलों की टी20 और वनडे सीरीज के लिए जंग छिड़ती हुई दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का मन है कि वो वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज की जगह सिर्फ टी20 सीरीज खेले। PCB इस बात को वेस्टइंडीज के क्रिकेट बोर्ड को बता चुका है।

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दी धमकी

अगर बात करें वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की तो वो दोनों सीरीज के शेड्यूल को नहीं बदलना चाहता है। क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान बोर्ड ने वेस्टइंडीज को धमकी दी है। जिसमें कहा है कि यदि वो शेड्यूल नहीं बदलते हैं तो फिर वो विकल्प पर विचार करेगा। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि अभी बातचीत चल रही है। शेड्यूल में कोई बदलावा नहीं किया गया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने कहा- "शेड्यूल वैसा ही रहेगा और हम इस मामले में पीसीबी के साथ बातचीत करेंगे।" कैरेबियाई टीम पिछले काफी वक्त से किसी वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले रही है। ये ही कारण है पाकिस्तान का क्रिकेट बोर्ड उसके साथ वनडे सीरीज खेलने के उत्सुक नहीं है। साल 2023 के वनडे विश्वकप में वेस्टइंडीज की टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज से किनारा करना चाहती है।

पाकिस्तान-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीड पहला टी20 मैच- 1 अगस्त
  • पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीड दूसरी टी20 मैच- 2 अगस्त
  • पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीड तीसरा टी20 मैच- 4 अगस्त

पाकिस्तान-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीड पहला वनडे- 8 अगस्त
  • पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीड दूसरा वनडे- 10 अगस्त
  • पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीड तीसरा वनडे- 12 अगस्त

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन