मोहम्मद शमी, अजीत अगरकर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जानबूझकर शमी को इग्नोर कर रहा BCCI? 20 दिन में आए 3 अलग बयान, अगरकर बोले जवाब दूंगा

Ajit Agarkar on Shami: मोहम्मद शमी और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के बीच टीम चयन को लेकर विवाद बढ़ गया है। शमी ने अपनी फिटनेस साबित की और चयन न होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

अक्षय साहू

Shami-Agarkar Controversy: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के बीच टीम सेलेक्शन को लेकर तनातनी बढ़ती जा रही है। पिछले 20 दिनों में दोनों ने एक-दूसरे पर कई बार सवाल उठाए हैं। अब इसे लेकर अगरकर ने कहा है कि वो इस मामले को लेकर शमी से बात करेंगे।

ये मामला 25 सितंबर से शुरू हुआ, जब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान हुआ, लेकिन उसमें शमी को शामिल नहीं किया गया। उस वक्त अजीत अगरकर ने कहा था कि शमी के बारे में उन्हें कोई नई जानकारी नहीं है और उन्होंने हाल में ज्यादा क्रिकेट भी नहीं खेला है। इसलिए उन्हें कुछ और मैच खेलने की जरूरत है। यानी अगरकर ने इशारा किया कि शमी की फिटनेस पर सवाल है।

सिलेक्शन नहीं होने पर शमी ने जताई नाराजगी

इसके करीब दो हफ्ते बाद, 14 अक्टूबर को शमी ने इन बातों पर नाराजगी जताई। ऑस्ट्रेलिया दौरे की टीम से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने साफ कहा कि वह पूरी तरह फिट हैं और किसी भी फॉर्मेट में खेलने के लिए तैयार हैं। शमी ने ये भी कहा कि टीम मैनेजमेंट ने उनसे कभी फिटनेस को लेकर बात नहीं की। उन्होंने कहा, "अगर मैं रणजी ट्रॉफी का चार दिन का मैच खेल सकता हूं, तो 50 ओवर का मैच भी खेल सकता हूं। अगर मैं फिट नहीं होता, तो नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में होता, न कि मैदान पर।"

अगरकर ने दी सफाई

शमी की इस टिप्पणी के जवाब में अजीत अगरकर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा, "अगर वह फिट होते, तो टीम में जरूर होते।" उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें शमी के सोशल मीडिया बयान की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो वह शमी को फोन कर सकते हैं। अगरकर ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में शमी से उनकी कई बार बातचीत हो चुकी है।

अगरकर ने माना कि शमी भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन अगर वह फिट होते तो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के साथ होते। फिलहाल शमी टीम से बाहर हैं और भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेलने हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट