- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohammed Shami Angry On His Rertirement Rumors
संन्यास की अफवाहों पर भड़के मोहम्मद शमी, बोले- अपनी नौकरी के दिन गिन लो…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की अफवाहों पर कड़ा जवाब दिया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स पर गुस्से का इज़हार करते हुए कहा कि कुछ लोग उनके भविष्य का सत्यानाश कर रहे हैं।

मोहम्मद शमी (फोटो-सोशल मीडिया)
भारतीय क्रिकेट में इन दिनों संन्यास लेने का दौर चल रहा है। पहले रविचंद्रन अश्विन फिर रोहित शर्मा और अब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि इन दोनों ने हाल में ही संन्यास लिया है। दोनों के संन्यास के बाद मोहम्मद शमी की संन्यास लेने की खबरें भी तेजी से फैलने लगी थी। जिसके बाद अब शमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी भड़ास निकाली है।
मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें दावा किया गया था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद अब वह भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। शमी ने इस पर भड़ास निकालते हुए पत्रकार की क्लास दी। जिसके बाद ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
उन्होंने लिखा कि ‘बहुत अच्छा महाराज, अपनी नौकरी के दिन भी गिन लो कब अलविदा कहना है, बाद में देख लेना हमारा। आप जैसों ने सत्यानाश कर दिया है भविष्य का। कभी तो अच्छा बोल लिया करो। आज की सबसे खराब खबर। माफ करें।’
सम्बंधित ख़बरें
India vs Afghanistan: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार का डेब्यू
IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में पहले वनडे पर बारिश का साया, सुबह से शाम तक की डरावनी है ये मौसम रिपोर्ट!
विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर…विलियमसन के रिटायरमेंट पर कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कुछ कहा

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने 7 मई को और विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद से कई रिपोर्ट्स सामने आईं, जिनमें दावा किया गया कि अगली टेस्ट सीरीज के लिए मोहम्मद शमी को भी टीम से बाहर किया जा सकता है, खासकर उनकी फिटनेस को लेकर चिंता जताई गई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से लिखा कि शमी अब टीम के लिए ऑटोमैटिक चॉइस नहीं हैं। उन्होंने लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है और उनकी लय भी पहले जैसी नहीं रही। आईपीएल में उनकी गेंदबाज़ी में धार नहीं दिख रही है। रन-अप अधूरा रह रहा है और गेंद विकेटकीपर तक ठीक से नहीं पहुंच रही। चोट के बाद से वह बार-बार ड्रेसिंग रूम लौटते नजर आ रहे हैं।
शमी ने हाल में चोट से की है वापसी
शमी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले इंग्लैंड सीरीज के दौरान वापसी की थी। उसके बाद उन्होंने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत के खिताब जीतने वाले अभियान में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन आईपीएल 2025 के दौरान उनका फॉर्म फिर से गिर गया – उन्होंने अब तक नौ मैचों में 56.17 की औसत से सिर्फ़ छह विकेट लिए हैं।
Mohammed shami angry on his rertirement rumors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मधुर विरली के विवादित रेप जोक पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- पुरुष कॉमेडियन्स अपनी टीम में महिलाओं को भी रखें
Jun 13, 2026 | 08:03 PMChanakya Niti : जीवन में कामयाबी पाने के 5 मंत्र, जो बोल गए आचार्य चाणक्य, आज़मा कर देख लीजिए
Jun 13, 2026 | 07:44 PMअंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्टों से फिर सजेगा पुणे, ‘Pune Grand Tour 2027’ की तैयारियां हुई शुरू
Jun 13, 2026 | 07:32 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 3 सदस्यीय SIT गठित, कमिश्नर-IG को जांच की कमान, 15 दिन में सच आएगा सामने
Jun 13, 2026 | 07:29 PMअसम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PMअकोला में निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों की कमी, हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट
Jun 13, 2026 | 07:08 PMभाजपा पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश
Jun 13, 2026 | 07:04 PMवीडियो गैलरी

Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM














