भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जसप्रीत OUT तो फिर IN कौन? एजबेस्टन टेस्ट में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI?

लीड्स टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया बर्मिंघम में होने वाले मैच के दौरान प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है। दूसरे टेस्ट मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खेलना मुश्किल है।

संजय सिंह बिष्ट

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में हार के बाद टीम इंडिया दूसरा मुकाबला बर्मिंघम में खेलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से खेला जाना है। शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इस मुकाबले को किसी भी हाल में अपने नाम करना चाहेगी। दोनों टीमों के द्वारा मुकाबले के लिए तैयारियां की जा रही हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड ने पांच विकेट से धूल चटाई थी।

ऐसे में बर्मिंघम टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया को वापसी करना जरूरी होगा। अगर बात करें इस मैदान पर टीम इंडिया के रिकॉर्ड की तो वो काफी खराब है। यहां पर 8 मुकाबले में टीम एक बार में नहीं जीती है। दूसरी तरफ एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया में बदलाव की खबर सामने आ रही है।

दूसरे टेस्ट में बुमराह का खेलना मुश्किल

हालांकि जसप्रीत बुमराह के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन एजबेस्टन टेस्ट में उनका न खेलना तय माना जा रहा है। यदि वो इस टेस्ट में नहीं खेलेंगे तो फिर टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में बदलाव भी होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुमराह की जगह मैनेजमेंट वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकता है। वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।

अगर बात करें टॉप ऑर्डर की तो यहां पर कोई बदलाव नहीं दिखेगा। पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लीड्स में भारत के चार बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली थी। इसमें यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल और ऋषभ पंत का नाम शामिल है। वहीं, साई सुदर्शन और करुण नायर को एक और मौका दिया जा सकता है।

एजबेस्टन में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, वशिंगटन सुदंर, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z