रिंकू सिंह के पिता का निधन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

नहीं रहे रिंकू सिंह के पिता, लिवर कैंसर के चौथे स्टेज पर हार गए जिंदगी की जंग

Rinku Singh Father Died: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का लंबे समय से लिवर कैंसर के बाद ग्रेटर नोएडा में निधन हो गया; रिंकू ने टीम छोड़कर घर लौटकर अंतिम समय साथ बिताया।

अक्षय साहू

Rinku Singh Father Passed Away: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। हाल के दिनों में उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

खानचंद्र सिंह कई दिनों से मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी और उन्हें निरंतर रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी भी दी जा रही थी। परिवार के लिए यह समय बेहद कठिन था। जैसे ही पिता की हालत ज्यादा नाजुक होने की सूचना मिली, रिंकू सिंह को राष्ट्रीय टीम का साथ छोड़कर तुरंत घर लौटना पड़ा।

टीम छोड़कर लौके रिंकू

दरअसल, उस समय टीम इंडिया आईसीसी टी20 विश्व कप की तैयारियों में व्यस्त थी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास सत्र चल रहा था, लेकिन रिंकू इसमें शामिल नहीं हुए। उनके अचानक अनुपस्थित रहने के बाद यह खबर सामने आई कि उनके पिता जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। 28 वर्षीय रिंकू सिंह अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और टीम इंडिया के अहम खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उनके घर लौटने से प्रशंसकों और टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गई थीं।

बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने जानकारी दी थी कि रिंकू के पिता की तबीयत गंभीर है, इसलिए वह घर गए हैं और जल्द टीम से जुड़ने की उम्मीद है। हालांकि अब पिता के निधन की दुखद खबर के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि रिंकू आगे के मुकाबलों में टीम का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं। फिलहाल पूरा क्रिकेट जगत उनके परिवार के साथ इस कठिन समय में खड़ा है।

पिता से मिलने के लिए छोड़ा प्रैक्टिस सेशन

मंगलवार, 24 फरवरी को एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन आयोजित किया गया था, लेकिन रिंकू सिंह इसमें शामिल नहीं हुए। वह अपने पिता से मिलने के लिए नोएडा पहुंचे थे। बाकी सभी खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास करते दिखाई दिए। बाद में जानकारी सामने आई कि उनके पिता की तबीयत बेहद गंभीर है और वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच