देश पहले परिवार बाद में...T20 World Cup के बड़े मैच से पहले वापस लौटे रिंकू सिंह

ICC Men's T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह अपने बीमार पिता से मिलने टीम छोड़कर गए। पिता स्टेज चार लिवर कैंसर से पीड़ित थे। रिंकू आज शाम टीम में लौटेंगे।
Rinku Singh To Rejoin Team India Today
रिंकू सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह अपने बीमार पिता के पास पहुंचे। 24 फरवरी को उन्हें पिता की गंभीर तबीयत की जानकारी मिली, जो स्टेज चार के लिवर कैंसर से पीड़ित हैं और अस्पताल में भर्ती थे। रिंकू तुरंत अपने पिता से मिलने के लिए टीम छोड़कर लखनऊ पहुंच गए। हालांकि, अब ऐसी जानकारी आ रही है कि रिंकू सिंह आज टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

इंडिया के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने बुधवार को चेन्नई में रिपोर्टर्स से कहा, "रिंकू सिंह आज शाम टीम में शामिल हो रहे हैं, वह घर वापस चले गए क्योंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है।" रिंकू सिंह का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में देखना होगा कि उन्हें अगले मैच में चांस मिलता है या नहीं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय टीम के मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह अपने बीमार पिता खानचंद सिंह से मिलने ग्रेटर नोएडा स्थित अस्पताल गए। उनके पिता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। PTI के अनुसार, रिंकू मंगलवार को चेन्नई में हुए भारत के प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं हुए और एक पारिवारिक इमरजेंसी के कारण टीम को छोड़कर नोएडा पहुंच गए हैं।

इस वर्ल्ड कप में अब तक रिंकू के बल्ले से निकले है 24 रन

28 वर्षीय रिंकू, जिन्होंने फिनिशर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है, अब तक भारत के मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप अभियान में सभी पांच मैच खेल चुके हैं, लेकिन कुल 24 रन ही बना पाए हैं। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को होने वाले महत्वपूर्ण सुपर 8 मुकाबले के लिए उनकी उपलब्धता पर सवाल है। टीम के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव की संभावना के चलते संजू सैमसन के टीम में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:

रवि शास्त्री ने की अक्षर पटेल को शामिल करने की मांग

पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने भी टीम को सुझाव दिया है कि अनुभव के लिहाज से अक्षर पटेल को टीम में वापस लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्षर को नंबर 8 या नंबर 5 पर बैटिंग कराई जा सकती है, जबकि बैटिंग ऑर्डर में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी पहले ही मौजूद हैं। शास्त्री ने जोर देकर कहा कि टीम को अतिरिक्त बॉलिंग विकल्प रखने की जरूरत है, ताकि किसी भी दिन बॉलर के खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम संतुलित रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com