तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

Tarapith Hotel Fire: पश्चिम बंगाल के बीरभूमि में तारापीठ मंदिर के पास एक प्राइवेट होटल में सुबह-सुबह भयंकर आग लग गई। इस अग्निकांड में 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग जख्मी हो गए।
tarapith hotel fire
तारापीठ के पास होटल में लगी आगसौजन्य-एक्स
Updated on

Tarapith Hotel Fire Accident: पश्चिम बंगाल में बीरभूमि के रामपुरहाट में एक होटल में भीषण आग लगने की कबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक होटल में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों की मौत दम घुटने से हुई है तो कुछ लोग जलकर मारे गए। इस अग्निकांड में मौत के आंकड़ें बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हादसे में बचाए गए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह 4.30 बजे लगी आग

तीर्थभूमि तारापीठ में मां तारा मंदिर से कुछ ही दूरी पर यह हादसा हुआ। पुलिस स्टेशन के पास एक प्राइवटे होटल में सुबह करीब 4.30 बजे आग लगी। आग की खबर लगते ही आसपास के होटल से लोग भागकर मदद के लिए आए और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे।

AC यूनिट में शॉर्ट सर्किट होने की खबर

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। हालांकि, तब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी थी। आग में झुलसे यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खबर है कि यहां श्रद्धालुओं का एक ग्रुप पूजा-पाठ करने और रात बिताने के लिए तारापीठ के एक प्राइवेट होटल में ठहरा हुआ था। होटल के मालिक के बेटे कल्याण पाल ने बताया कि आज सुबह करीब 4:30 बजे AC यूनिट में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। होटल के नाइट वॉचमैन ने तुरंत दूसरे स्टाफ मेंबर को इसकी जानकारी दी।

tarapith hotel fire
लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर; मौके पर मची अफरा-तफरी

अग्निकांड में 6 श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ, पश्चिम बंगाल: सुबह करीब 4.30 बजे तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास एक तालाब के किनारे स्थित विदेशिनी होटल में आग लग गई। इस आग में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग झुलस गए। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया और घायलों को बचाया, जिन्हें इलाज के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।

फायर डिपार्टमेंट को शक है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापीठ और रामपुरहाट पुलिस स्टेशनों की पुलिस मौके पर पहुंची।

अलार्म ने बचाई कई लोगों की जान

उन्होंने बताया कि जब जम्पर नीचे किया गया, तो बिजली की वायरिंग में आग लग गई और होटल की बिजली सप्लाई कट गई। इससे पहले ही फायर अलार्म बज चुका था। नतीजतन, कमरों में ठहरे मेहमानों को पता चल गया और वे बाहर निकलने लगे। अगर आलार्म नहीं बजता तो कई मौते हो जाती और बड़ा हादसा हो जाता।

हालांकि, धुएं की वजह से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। सांस लेने में दिक्कत होने से कुछ लोगों का दम घुट गया। जो लोग समय पर नहीं निकल पाए वे वहीं झुलस गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com