तीसरे टेस्ट से पहले लंदन पहुंची टीम इंडिया (फोटो- @BCCI) 
क्रिकेट

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट से पहले लंदन पहुंची टीम इंडिया, BCCI ने शेयर किया पोस्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जाना है। ये मुकाबला 10 जुलाई 2025 से शुरु होगा। इससे पहले टीम इंडिया लंदन पहुंची है।

संजय सिंह बिष्ट

एजबेस्टन में जीत के बाद टीम इंडिया से इंग्लैंड सीरीज में काफी उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। कुल मिलाकर ये सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर आ चुकी है। पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर खड़ी हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड तो दूसरे मैच में भारत ने एतिहासिक जीत दर्ज की। इसके बाद अब तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जाना है।

तीसरे टेस्ट के लिए टीम लॉर्ड्स से पहले लंदन पहुंच चुकी है। सोशल मीडिया पर देखी जा रही फोटोज में टीम इंडिया के खिलाड़ी काफी खुश दिख रहे हैं। उनके चैहरे पर आत्मविश्वास दिख रहा है। तीसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया इसी विश्वास के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी।

लंदन पहुंची टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जाना है। ये मुकाबला 10 जुलाई 2025 से शुरु होगा। इससे पहले टीम इंडिया लंदन पहुंची है। टीम इंडिया के लंदन पहुंचने की जानकारी बीसीसीआई ने दी। बोर्ड ने अपने आधिकारिक अकाउंट से सभी खिलाड़ियों की फोटो शेयर की। जिसके बताया गया कि टीम लंदन पहुंच चुकी है। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों के चैहरों पर खुशी देखी गई।

एजबेस्टन में टीम इंडिया का बेहतरीन प्रदर्शन

दूसरे टेस्ट के दौरान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान टीम ने खेल के दोनों विभाग गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कप्तान शुभमन गिल ने मुकाबले की दो पारियों में एक शतक लगाया। वहीं, गेंदबाजी में आकाश दीप और मोहम्मद सिराज ने इंग्लिश बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए। इन दोनों ने एजबेस्टन टेस्ट में कुल 17 विकेट लिए। जेल जाएंगे यश दयाल? गाजियाबाद में दर्ज हुई FIR, युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप

तीसरे टेस्ट में बुहराह की एंट्री

तीसरे टेस्ट के दौरान टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह की एंट्री होगी। मैनेजमेंट के द्वारा पहले ही बता दिया गया था कि बुमराह सीरीज के तीन मैचों में उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने पहले टेस्ट के बाद दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था। एजबेस्टन टेस्ट में जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा था कि तीसरे टेस्ट में स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। इस खबर के बाद फैंस काफी खुश हुए थे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें