गौतम गंभीर और संजू सैमसन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वो टैलेंट की खान हैं...कोच गौतम गंभीर ने बताया संजू सैमसन पर अटूट भरोसे का असली कारण

Sanju Samson: हेड कोच गौतम गंभीर ने मुश्किल दौर में भी संजू सैमसन पर भरोसा बनाए रखा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले फॉर्म से जूझ रहे संजू ने टूर्नामेंट में 321 रन बनाकर सबका दिल जीत लिया।

संजय सिंह बिष्ट

Gautam Gambhir on Sanju Sanju Samson: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। संजू ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 321 रन बनाए और टीम इंडिया की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। खास बात यह रही कि टूर्नामेंट से पहले वह फॉर्म को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे थे, लेकिन बड़े मंच पर उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को जवाब दे दिया।

संजू सैमसन ने साल 2015 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन इसके बाद उन्हें लंबे समय तक नियमित मौके नहीं मिल सके। 2020 में उन्हें अपना दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला। जब गौतम गंभीर 2024 में भारतीय टीम के हेड कोच बने, तब तक संजू केवल 25 टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेल पाए थे। हालांकि गंभीर के कोच बनने के बाद डेढ़ साल के भीतर संजू को 37 मैचों में मौका मिला और उन्होंने इस भरोसे को शानदार प्रदर्शन से सही साबित किया।

गौतम गंभीर ने हमेशा किया समर्थन

गौतम गंभीर लंबे समय से संजू सैमसन की प्रतिभा के समर्थक रहे हैं। कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में भी वह लगातार संजू को ज्यादा मौके देने की वकालत करते रहे थे। हेड कोच बनने के बाद उन्होंने संजू को टीम में लगातार बैक किया। गौत गंभीर ने बताया है कि "मैंने बैक किया क्योंकि मुझे लगा था और लगता है कि संजू टीम के लिए काफी कुछ कर सकते हैं। कई बार खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है। जैसे न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज थी और वह खराब दौर से गुजर रहे थे। लेकिन ठीक है क्योंकि ऐसा नहीं है कि आपका खराब फॉर्म हमेशा रहेगा।"

ब्रेक के बाद दमदार वापसी

गौतम गंभीर के अनुसार एक समय ऐसा भी आया जब संजू को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया, ताकि उन्हें मानसिक रूप से थोड़ा ब्रेक मिल सके। इस फैसले का उन्हें फायदा भी मिला और वापसी के बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

कोच का मानना है कि उन्हें ब्रेक की जरूरत थी और हमने ब्रेक दिया। फिर जब वह वापस आए तो हमें पता था कि वह डिलीवर करेंगे। हमने बहुत टाइम से उसका टैलेंट देखा है। अगर कोई खिलाड़ी तीन टी20 इंटरनेशनल शतक लगाता है और खराब दौर से गुजरता है तो कोई दिक्कत नहीं है। मुझे लगता है कि उन्होंने जस्टिस किया है। उम्मीद है कि वह अब से अपना करियर फिर से शुरू कर पाएंगे और यह उनके लिए जरूरी है।

विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने कुल 9 मुकाबले खेले, लेकिन संजू सैमसन को इनमें से सिर्फ 5 मैचों में ही मौका मिला। इसके बावजूद उन्होंने 321 रन ठोक दिए। उन्होंने ये रन लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ संजू सैमसन एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने विराट कोहली का 12 साल पुराना 319 रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान