भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup का चैंपियन बनते ही भारत पर हुई पैसों की बारिश, ICC ने कर दिया मालामाल; बाकी टीमों को क्या मिला?

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया। इसके साथ भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई। जानें खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम को कितने पैसे मिले।

उज्जवल सिन्हा

T20 World Cup 2026 Prize Money: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया और इतिहास रच दिया। इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम दुनिया की पहली टीम बन गई है, जिसने लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीते हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली पहली होस्ट टीम बन गई है।

इस खिताब के साथ भारतीय टीम ने बड़ा इनाम भी अपने नाम किया। खिताब जीतने के साथ ही भारतीय टीम को 27.50 करोड़ रुपये की ईनामी राशि प्राप्त हुई। वहीं, उपविजेता न्यूजीलैंड को 14.67 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली।

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को भी मिलेगा इनाम

विजेता और उपविजेता के अलावा, सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को भी समान 0.79 मिलियन डॉलर (लगभग 7.24 करोड़ रुपये) की राशि मिली। पांचवें से लेकर 12वें स्थान पर रही टीमों को समान 0.38 मिलियन डॉलर (लगभग 3.48 करोड़ रुपये) की राशि दी जाएगी। वहीं, 13 से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 0.25 मिलियन डॉलर (लगभग 2.29 करोड़ रुपये) का इनाम मिलेगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ईनामी राशि

दौर राशि
विजेता तीन मिलियन (करीब 27.50 करोड़ रुपये)
उपविजेता 1.6 मिलियन (करीब 14.67 करोड़ रुपये)
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें 0.79 मिलियन डॉलर (करीब 7.24 करोड़ रुपये)
पांचवें से 12वें स्थान की टीमें 0.38 मिलियन डॉलर (लगभग 3.48 करोड़ रुपये)
13 से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमें 0.25 मिलियन (लगभग 2.29 करोड़ रुपये)

टी20 विश्व कप की शुरुआत 2007 में हुई थी, और इस पहले संस्करण का विजेता भारत बना था। उस समय भारत को 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर (जो आज के हिसाब से लगभग 11 करोड़ रुपये) की ईनामी राशि मिली थी। अब, 2026 में, इस टूर्नामेंट की ईनामी राशि में एक बड़ी वृद्धि हुई है। विजेता टीम को इस बार 3 मिलियन डॉलर (करीब 27.5 करोड़ रुपये) की ईनामी राशि दी जाएगी, जो कि टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक है।

इस वृद्धि से तुलना करें तो 2007 की ईनामी राशि के मुकाबले 2026 में विजेता को मिलने वाली राशि में करीब 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, उपविजेता टीम को इस बार 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 14.67 करोड़ रुपये) मिलेंगे। यह ईनामी राशि न केवल खिलाड़ियों के लिए एक शानदार प्रोत्साहन है, बल्कि इसे टी20 विश्व कप के बढ़ते प्रतिष्ठान और इसकी वैश्विक लोकप्रियता का भी संकेत माना जा सकता है।

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल