T20 World Cup का खिताब जीतते ही गौतम गंभीर ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने

Guatam Gambhir: भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो बतौर खिलाड़ी और कोच वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। भारत ने तीसरी बार खिताब अपने नाम किया।
गौतम गंभीर की बड़ी कानूनी जीत! दिल्ली हाई कोर्ट का कड़ा आदेश- तुरंत हटाएं फर्जी और 'Deepfake' वीडियो, छवि बिगाड़ने वालों की खैर नहीं
गौतम गंभीर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gautam Gambhir Create History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारतीय टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इस खिताब के साथ भारतीय टीम को कोच गौतम गंभीर ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। वो बतौर खिलाड़ी और कोच टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में 2007 में खेला गया टी20 विश्व कप का पहला संस्करण पाकिस्तान को हराकर जीता था। मौजूदा समय में टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर पहला टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे और टीम को चैंपियन बनाने में उनका अहम योगदान रहा था। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेले गए फाइनल में गौतम गंभीर ने 54 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली थी।

गंभीर ने रचा इतिहास

अब लगभग दो दशक बाद, बतौर कोच उन्होंने टीम इंडिया को फिर से टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना दिया। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ ही गौतम गंभीर ने क्रिकेट इतिहास में एक अनोखी उपलब्धि हासिल करते हुए खुद को उन महान हस्तियों में शामिल कर लिया, जिन्होंने खिलाड़ी और कोच दोनों रूपों में विश्व कप जीतने का गौरव पाया है। टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं।

तीसरी बार भारत ने जीता खिताब

2007 के बाद भारतीय टीम को दूसरा टी20 विश्व कप जीतने में 17 साल लग गए। 2014 में टीम इंडिया फाइनल में जरूर पहुंची थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व कप जीता। भारत को चैंपियन बनाने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। रोहित के बाद टी20 के कप्तान बने सूर्या ने टी20 में सफलता की लय को बरकरार रखा है और टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिला दिया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीसरी बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com