वॉशिंगटन सुंदर और डेविड मिलर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA: आमने-सामने आए वॉशिंगटन सुंदर और डेविड मिलर, हुई बहस, मैच के दौरान दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

IND vs SA: टी20 विश्व कप में भारत-साउथ अफ्रीका मैच के दौरान वॉशिंगटन सुंदर और डेविड मिलर के बीच तीखी बहस हो गई। ओवर खत्म होते ही दोनों खिलाड़ी आमने-सामने नजर आए।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs SA, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। मैच के दौरान एक ऐसा पल भी आया, जब भारतीय ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर आमने-सामने आ गए। इस घटना ने मुकाबले का रोमांच और बढ़ा दिया।

सुंदर और मिलर के बीच तीखी बहस

साउथ अफ्रीका की पारी का 14वां ओवर वॉशिंगटन सुंदर ने डाला। ओवर खत्म होने के बाद ड्रिंक्स ब्रेक हुआ, लेकिन इसी दौरान मैदान पर माहौल गर्म हो गया। डेविड मिलर किसी बात से नाराज नजर आए और उन्होंने सुंदर से कुछ कहा। सुंदर ने भी जवाब दिया, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बहस बढ़ती दिखी। स्थिति को बिगड़ता देख अंपायर और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव तुरंत बीच-बचाव के लिए पहुंचे और मामला शांत कराया। गौरतलब है कि इस मैच में सुंदर को उपकप्तान अक्षर पटेल की जगह मौका मिला था, लेकिन वह गेंदबाजी में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए। उन्होंने दो ओवर में 17 रन दिए।

साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत

मैच की शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआती चार ओवरों में ही साउथ अफ्रीका के तीन बड़े बल्लेबाज 20 रन के भीतर पवेलियन लौट गए। इससे टीम दबाव में आ गई थी। जसप्रीत बुमराह ने सटीक गेंदबाजी करते हुए लगातार दबाव बनाए रखा और अहम विकेट हासिल किए।

मिलर-ब्रेविस की अहम साझेदारी

शुरुआती झटकों के बाद डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 97 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। ब्रेविस ने 29 गेंदों पर 45 रन बनाए, जबकि मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली। मिलर ने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

अंत में स्टब्स की तेज फिनिश

मिलर के आउट होने के बाद भारत ने वापसी की, लेकिन आखिरी ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स ने तेजी से रन बटोरे। उन्होंने 24 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य मिला, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो गया।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं