शरद पवार का इतिहास पीठ में छुरा घोंपने वाला, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का सुप्रिया सुले पर बड़ा हमला

Vijay Wadettiwar On Sharad Pawar: परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी द्वारा मोदी सरकार को समर्थन देने के फैसले से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इसे विश्वासघात बताया।
Congress Vijay Wadettiwar Attacks On Sharad Pawar
विजय वडेट्टीवार, शरद पवार व सुप्रिया सुलेसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Congress Vijay Wadettiwar Attacks On Sharad Pawar: परिसीमन बिल को लेकर महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। शरद पवार के नेतृत्व वाला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने परिसीमन बिल का समर्थन करने का फैसला कर लिया है। इस कदम से 'INDIA' गठबंधन के भीतर दरार पैदा हो गई है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शरद पवार पर बड़ा हमला बोला है। वडेट्टीवार ने कहा कि शरद पवार का इतिहास पीठ में छुरा घोंपने वाला रहा है। उनका जन्म ही सत्ता के लिए हुआ है, और सत्ता के साथ ही दुनिया से जाना उनका लक्ष्य है।

महाराष्ट्र कांग्रेस का सोशल मीडिया से शरद पवार पर हमला

महाराष्ट्र कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पाेस्ट करते हुए लिखा कि मार्च 2026 में, महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने थे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के पास केवल 10 विधायक थे, जबकि एक उम्मीदवार को चुनने के लिए 36 वोटों की जरूरत थी। कांग्रेस के पास 16 विधायक थे, और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पास 20 विधायक थे।

शरद पवार की राज्यसभा उम्मीदवारी की दिलाई याद

महाराष्ट्र कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के दौरान शरद पवार का उम्मीदवारी की याद दिलाते हुए लिखा कि सुप्रिया सुले ने शरद पवार की उम्मीदवारी के लिए कांग्रेस नेतृत्व से समर्थन मांगा। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिना किसी हिचकिचाहट या संकोच के सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

एक सीट पर अपना दावा छोड़ते हुए, कांग्रेस ने शरद पवार को अपना समर्थन दे दिया। इसके बाद, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने भी उनका समर्थन किया, और महा विकास अघाड़ी उनकी उम्मीदवारी पर पूरी तरह सहमत हो गई।

और अब? परिसीमन अधिनियम के संदर्भ में, वही शरद पवार, सुप्रिया सुले और उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) अब भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को अपना समर्थन देने जा रहे हैं।

खबर अपडेट की जा रही है...