India Sugar Stock Shortage: 30 लाख टन तक घट सकता है चीनी का भंडार! क्या बढ़ेंगी चीनी की कीमतें?

Sugar Price Increase India: देश में उत्पादन और खपत के अंतर के कारण सितंबर 2027 तक चीनी का अंतिम भंडार घटकर 20 लाख टन रह सकता है। आपूर्ति बनाए रखने के लिए सरकार रिफाइंड चीनी आयात पर विचार कर रही है।
Sugar production in the country is projected to be lower than domestic consumption
चीनी उत्पादनसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • देश में चीनी का उत्पादन घरेलू खपत से कम रहने का अनुमान।

  • सितंबर 2027 तक चीनी का अंतिम भंडार घटकर 20 लाख टन रह सकता है।

  • उत्पादन 275-285 लाख टन, जबकि खपत करीब 290 लाख टन रहने की संभावना।

  • चीनी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए आयात की जरूरत पड़ सकती है।

  • सरकार रिफाइंड चीनी के सीधे आयात और स्टॉक सीमा की समीक्षा कर रही है।

  • स्टॉक घटने से आने वाले समय में चीनी की कीमतें बढ़ने की आशंका।

India Sugar Stock Shortage 2027: देश में चीनी की उपलब्धता को लेकर आने वाले समय में चिंता बढ़ सकती है। चालू चीनी सीजन में उत्पादन घरेलू खपत से कम रहने का अनुमान है। इसके चलते 30 सितंबर 2027 तक देश में चीनी का अंतिम भंडार घटकर करीब 20 लाख टन रह सकता है, जबकि सितंबर 2025 में यह लगभग 50 लाख टन था। यानी महज दो वर्षों में देश के चीनी भंडार में करीब 30 लाख टन की कमी आने का अनुमान है।

पड़ेगी चीनी आयात की जरूरत

बाजार के जानकारों के अनुसार उत्पादन और खपत के बीच बढ़ते अंतर को देखते हुए घरेलू बाजार में आपूर्ति बनाए रखने के लिए चीनी आयात की जरूरत भी बढ़ सकती है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के उपाध्यक्ष एवं ठाणे जिला होलसेल व्यापारी वेलफेयर महासंघ के अध्यक्ष सुरेश भाई ठक्कर ने कहा कि देश में चीनी की उपलब्धता पर दबाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। सरकारी आकलन के अनुसार, चालू सीजन में चीनी का उत्पादन 275 से 285 लाख टन के बीच रह सकता है, जबकि घरेलू खपत करीब 290 लाख टन रहने की संभावना है। इस तरह उत्पादन और खपत के बीच 5 से 15 लाख टन का अंतर रह सकता है। इसका सीधा असर सीजन के अंत में उपलब्ध स्टॉक पर पड़ेगा।

एथेनॉल उत्पादन और निर्यात से भी घटा चीनी का भंडार

चीनी के स्टॉक में गिरावट के पीछे एथेनॉल उत्पादन और निर्यात भी महत्वपूर्ण कारण रहे हैं। अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 के चीनी सीजन में एथेनॉल उत्पादन के लिए 30.5 लाख टन चीनी का इस्तेमाल किया गया।

इसे अलग रखने के बाद शुद्ध चीनी उत्पादन 279.5 लाख टन रहा। इसके अलावा सरकार ने इस अवधि में 8.5 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति दी थी। इन परिस्थितियों के चलते 30 सितंबर 2026 को देश का अंतिम भंडार घटकर 35.5 लाख टन रह गया, जबकि एक साल पहले यह करीब 50 लाख टन था।

Sugar production in the country is projected to be lower than domestic consumption
नागपुर-दादाधाम एक्सप्रेस फिर होगी शुरू, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी; विदर्भ और खानदेश के यात्रियों को राहत

सरकार ने शुरू की आपूर्ति की समीक्षा

चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर संभावित दबाव को देखते हुए केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने पिछले दिनों मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उत्पादन, मौजूदा स्टॉक, घरेलू खपत और आयात की संभावनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में थोक उपभोक्ताओं के लिए स्टॉक रखने की सीमा तथा रिफाइंड चीनी के आयात के विकल्पों पर भी विचार हुआ। यदि स्टॉक घटता है तो चीनी की कीमतें बढ़ सकती हैं।

Sugar production in the country is projected to be lower than domestic consumption
मुख्यमंत्री सहायता निधि अब सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर! गंभीर मरीजों के इलाज के लिए जुटेगा अतिरिक्त फंड

सीधे आयात की मिल सकती है अनुमति

सरकार खाद्य प्रसंस्करण कंपनियों जैसे बड़े उपभोक्ताओं को परमिट व्यवस्था के तहत सीधे रिफाइंड चीनी आयात करने की अनुमति देने पर विचार कर रही है। इससे घरेलू बाजार में अतिरिक्त आपूर्ति उपलब्ध कराने और स्टॉक पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

व्यापारियों के अनुसार आगामी उत्पादन, गन्ने की उपलब्धता और सरकार के आयात संबंधी फैसले पर टिकी है। यदि उत्पादन अनुमान के निचले स्तर पर रहता है और खपत में कमी नहीं आती, तो अगले सीजन में चीनी की उपलब्धता बनाए रखना सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।