यहां पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें: 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास, 9 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Today's Top 10 Breakings: आज हम आपको बताएंगे कि 28 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें वो कौन-कौन है जो दिनभर सुर्खियों में रहने वाली है। यहां फटाफट अंदाज में पढ़िए आज की 10 बड़ी खबरें।
Today's Top 10 Breakings
28 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरेंसोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • फिल्म 'रामायण' ने 23वें दिन भारत में 1,000 करोड़ नेट का आंकड़ा पार किया

  • FSSAI ने Bisleri के खिलाफ कार्रवाई को मंजूरी दी है

  • भारत और न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल जारी है

  • दिल्ली-UP समेत 9 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है

Top 10 Headlines: आज 28 नवंबर 2026 की टॉप 10 हेडलाइंस आज हम आपको बताने वाले हैं। आज दिनभर कौन-कौन सी खबर महत्वपूर्ण रहने वाली हैं, आज कौन-कौन से कार्यक्रम होंगे। परिसीमन बिल को लेकर अब आगे कांग्रेस किस रणनीति पर काम करेगी।

साथ ही साथ आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्तिगई दीपम जलाया जाएगा। इसके अलावा अन्य हेडलाइंस जानने के लिए नीचे दिए अपडेट पर एक नजर जरूर डालें।

1. FSSAI ने Bisleri के खिलाफ कार्रवाई को दी मंजूरी

बिसलेरी के पश्चिम बंगाल प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने से हड़कंप मच गया है। दो लैब की रिपोर्ट के बाद FSSAI ने बैच की बिक्री पर रोक लगाई है। इतना ही नहीं, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पश्चिम बंगाल स्थित कंपनी के एक प्लांट से लिए गए पानी के नमूने में बैक्टीरिया मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दे दी है।

Today's Top 10 Breakings
Bisleri की बढ़ी मुश्किलें! पानी के सैंपल में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई को दी मंजूरी

2. IND vs NZ 2nd Test Match जारी

भारत और न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल जारी है। न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 330 रन बनाए हैं। भारत की नजर बाकी विकेट जल्दी लेने पर है। आज सुबह 9:30 बजे की अपडेट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बैकफुट पर आ गई है। उसने अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। मैच के नतीजे सुबह 11 बजे तक हमारे सामने आएंगे।

Today's Top 10 Breakings
IND vs NZ 2nd Test Day 2 LIVE: भारत को बड़ा झटका, केएल राहुल की बड़ी विकेट; टीम का स्कोर 100 के पार

3. दिल्ली-UP समेत 9 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

28 नवंबर को तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान है। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी है। दिल्ली-NCR में तापमान भी गिरेगा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश मौसम, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तथा हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है।

केरल और माहे, लक्षद्वीप, तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा, जो 50 किमी प्रति घंटा तक चलने की चेतावनी है। 28 नवंबर को बंगाल की खाड़ी या अरब सागर के लिए कोई विशेष समुद्री चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Today's Top 10 Breakings
Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत 9 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

4. Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में हलचल

28 नवंबर को सोने की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिला। 24 कैरेट गोल्ड 12,655 रुपये प्रति ग्राम पहुंचा। वहीं, चांदी का भाव 1.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

शादी-विवाह के सीजन और त्योहारी मांग के बीच सोने की कीमतों पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार की गतिविधियों का असर बना हुआ है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार के ताजा भाव जानना आपके लिए जरूरी है।

Today's Top 10 Breakings
Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में हलचल, जानें 28 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों का ताजा भाव

5. RSS के शताब्दी वर्ष पर राजधानी दिल्ली में ‘राष्ट्र वंदनम’ समागम

RSS के शताब्दी वर्ष पर 29 नवंबर को दिल्ली के रोहिणी में ‘राष्ट्र वंदनम’ समागम होगा। मोहन भागवत और पूर्व CJI जगदीश सिंह खेहर समेत कई हस्तियां शामिल होंगी। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवकों के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों के बड़े चेहरे शामिल होंगे। यह आयोजन संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

Today's Top 10 Breakings
RSS का विशाल समागम राष्ट्र वंदनम: 9000 स्वयंसेवक करेंगे योग, समाज को मिलेगा नशामुक्ति और एकता का संदेश

6. जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध रखने वाले संदिग्ध को दबोचा है। जांच एजेंसियां मोबाइल और सोशल मीडिया कनेक्शन की जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और आरोपी से जुड़े संभावित संपर्कों की गहन जांच की जा रही है।

Today's Top 10 Breakings
दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

7. पाकिस्तान में दवा संकट, 21.5% घटा उत्पादन

पाकिस्तान में विदेशी मुद्रा संकट, IMF बेलआउट में देरी से दवाओं की किल्लत बढ़ गई है। उत्पादन में 21.5% गिरावट के बीच मेडिकल उपकरणों की कमी से अस्पतालों में सर्जरी टल रही हैं। देश में विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मिलने वाली आर्थिक मदद में देरी के चलते दवाओं का संकट गहरा गया है।

दवा बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल और मेडिकल उपकरणों का आयात प्रभावित होने से उत्पादन में भारी गिरावट आई है। हालात ऐसे हैं कि सरकारी अस्पतालों में जरूरी चिकित्सा उपकरणों की कमी के कारण कई मरीजों की सर्जरी तक टालनी पड़ी है।

Today's Top 10 Breakings
पाकिस्तान में दवा संकट, 21.5% घटा उत्पादन; ऑक्सीजन मशीन और स्टेंट की कमी से टलीं सर्जरी

8. भारत में 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने 23वें दिन भारत में 1,000 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर लिया है। दुनिया भर में इसका टोटल कलेक्शन 1,790 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने 23वें दिन 8.45 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

Today's Top 10 Breakings
भारत में 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास, 23वें दिन 1800 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

9. तिरुपरंकुंद्रम दीपम विवाद में सुप्रीम कोर्ट का आदेश जारी

SC ने तमिलनाडु के तिरुपरंकुंद्रम स्थित दीपथून पर कार्तिकई दीपम जलाने का निर्देश दिया। PM मोदी ने भगवान मुरुगन का आह्वान किया, जबकि नितिन नबीन ने फैसले का स्वागत किया है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार, 27 नवंबर को निर्देश दिया था कि शनिवार को तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के दीपथून स्तंभ पर कार्तिकई दीपम का दीप प्रज्वलित किया जाए।

Today's Top 10 Breakings
तिरुपरंकुंद्रम दीपम विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पीएम मोदी ने किया दिल से स्वागत, बोले- जय मुरुगन

10. गुरुग्राम में दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रॉनिक बसें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज 100 नई इलेक्ट्रॉनिक बसों को गुरुग्राम से हरी झंडी दिखाने वाले हैं। इस अवसर पर सेक्टर-48 में बने नए ई-बस डिपो का उद्घाटन भी किया जाएगा। इन बसों में सफर का किराया 15 से 35 रुपये के बीच रखा गया है।