रोहित शर्मा ट्रॉफी अनावरण करते हुए (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 Women's Mumbai League के पहले सीजन का आगाज जल्द, रोहित शर्मा ने किया ट्रॉफी का अनावरण

Mumbai Cricket Association ने टी20 मुंबई लीग का महिला संस्करण लॉन्च किया। रोहित शर्मा ने ट्रॉफी का अनावरण किया और यह टूर्नामेंट महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

उज्जवल सिन्हा

T20 Women's Mumbai League: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने टी20 मुंबई लीग के महिला संस्करण का अनावरण किया। पुरुषों की लीग के तीन सफल सीजन होने के बाद एमसीए ने यह फैसला लिया। रोहित शर्मा जो इस लीग का चेहरा हैं, उन्होंने शनिवार को मुंबई में पुरुषों और महिलाओं के आगामी संस्करणों के लिए ट्रॉफी का अनावरण किया।

रोहित ने कहा कि उन्हें मुंबई क्रिकेट के बढ़ते स्तर को देखकर बहुत खुशी होती है। यह सिर्फ आईपीएल टीम तक सीमित नहीं है, बल्कि टी20 मुंबई लीग ने भी कई युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दिया है। उन्होंने बताया कि इस लीग से कई ऐसे खिलाड़ी निकले हैं, जिन्होंने पहले टी20 मुंबई में खेला और बाद में आईपीएल टीमों और भारतीय टीम तक पहुंचे। उनके मुताबिक यह लीग खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का एक बड़ा मंच बन चुकी है।

महिलाओं को आगे बढ़ने का यह अच्छा मौका

रोहित शर्मा ने यह भी कहा कि पिछले सीजन की शानदार सफलता के बाद इस टूर्नामेंट का फिर से आयोजन होना बहुत अच्छी बात है। वह खुद भी पिछले सीजन में इससे जुड़े थे और उन्होंने देखा कि इसे आयोजित करना आसान काम नहीं था। इस लीग को सफल बनाने के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के सभी सदस्यों को श्रेय मिलना चाहिए। इस साल यह टूर्नामेंट और भी बड़ा हो गया है, क्योंकि इसमें तीन महिला टीमें भी शामिल की गई हैं। इससे महिलाओं के क्रिकेट को भी आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा।

सायली सतघरे ने क्या कहा?

भारतीय महिला क्रिकेटर सायली सतघरे ने 'आईएएनएस' से कहा, "यह एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। मैं इसके लिए एमसीए को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने महिलाओं के लिए इस लीग को शुरू किया। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में इसमें कुछ और टीमें भी जुड़ेंगी और लड़कियों को अधिक मौके मिलेंगे। मुंबई में क्रिकेट एक धर्म के जैसा है। मैदानों पर, दिन के किसी भी समय आपको बच्चे क्रिकेट खेलते हुए मिलेंगे। एससीए एक अच्छा अवसर प्रदान करता है।"

हालांकि, मुंबई इंडियंस एसोसिएशन ने अब तक इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है। पिछले सीजन यह टूर्नामेंट आईपीएल के ठीक बाद जून में खेला गया था, जिसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव समेत मुंबई के कई स्टार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू