भारत बनाम साउथ अफ्रीका कटक टी20 मैच 2025 का फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी का सबसे बुरा दौर, मुश्किल बनी जिम्मेदारी, रिकॉर्ड देखकर दंग रह जाएंगे आप!

IND vs SA: कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म जारी है। पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में भी उनका बल्ला नहीं चला और वह महज 12 रन बनाकर आउट हो गए।

संजय सिंह बिष्ट

Suryakumar Yadav Captaincy Record: भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस वक्त अपने पसंदीदा फॉर्मेट में भी रन बनाने के लिए जूझते नजर आ रहे हैं। आंकड़े उनकी खराब फॉर्म की साफ कहानी बयां करते हैं। सूर्या पिछले 19 टी-20 इंटरनेशनल पारियों में सिर्फ 222 रन ही बना पाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। जुलाई 2024 में कप्तानी संभालने के बाद से उन्होंने केवल दो फिफ्टी लगाई हैं, जो किसी भी कप्तान के लिए चिंता का विषय है।

एक साल से नहीं आई सूर्या के बल्ले से फिफ्टी

हालत इतने खराब हो चुके हैं कि सूर्यकुमार यादव को आखिरी अर्धशतक लगाए हुए एक साल से अधिक का समय बीत चुका है। सूर्या ने आखिरी बार 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक जमाया था। इसके बाद से लगातार मौके मिलने के बावजूद वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। खास बात यह है कि बड़े मुकाबलों में सूर्या की यह परेशानी और भी ज्यादा बढ़ती दिखाई दी है।

कटक टी-20 में भी फ्लॉप रहे कप्तान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में खेले जा रहे पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी सूर्या से बड़ी उम्मीदें थीं। टॉस हारने के बाद जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तो उपकप्तान शुभमन गिल पहले ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद क्रीज पर कप्तान सूर्यकुमार यादव पहुंचे। सूर्या अपनी पसंदीदा बल्लेबाजी पोजीशन नंबर तीन पर उतरे, लेकिन कहानी वही पुरानी रही।

11 गेंदों की अपनी पारी में सूर्यकुमार सिर्फ 12 रन बना सके। उनकी पारी में एक चौका और एक सिक्स जरूर देखने को मिला, लेकिन वह टिक नहीं पाए। लुंगी एनगिडी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में उन्होंने हवा में शॉट खेल दिया और एडन मारक्रम ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की।

कप्तानी के बाद क्यों बिगड़ा सूर्या का खेल

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद कप्तानी संभालते ही सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी में निरंतरता गायब होती दिख रही है। कप्तान बनने के बाद सूर्या का आत्मविश्वास पहले जैसा नजर नहीं आता। पिछले 10 टी-20 मुकाबलों में वह सिर्फ एक बार ही 30 रन का आंकड़ा पार कर सके हैं। यह आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि सूर्या बड़ी पारियां खेलने में लगातार नाकाम हो रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव फिलहाल भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा कप्तान होने की वजह से बने हुए हैं, लेकिन उनकी गिरती हुई फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट की परेशानी बढ़ा दी है। अगर सूर्या जल्द ही अपनी पुरानी लय में वापसी नहीं कर पाते हैं, तो आने वाले समय में उनकी जगह को लेकर भी सवाल खड़े हो सकते हैं। टी-20 जैसे फॉर्मेट में कप्तान का रन बनाना टीम के लिए बेहद जरूरी होता है और इस मोर्चे पर सूर्या फिलहाल फेल नजर आ रहे हैं।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद