सनराइजर्स ईस्टर्न केप (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

SA20 का खिताब सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने किया अपने नाम, कैपिटल्स को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी पर किया कब्जा

SA20 Tournament: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने SA20 2025-26 का खिताब तीसरी बार जीता। प्रिटोरिया कैपिटल्स के 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 19.2 ओवर में 6 विकेट से जीत दर्ज की।

उज्जवल सिन्हा

Sunrisers Eastern Cape Won Third Title:  सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने रविवार को न्यूलैंड्स में खेले गए SA20 2025-26 सीजन के फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर तीसरी बार SA20 खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले टीम ने 2023 और 2024 में भी यह खिताब जीता था, जबकि 2025 की ट्रॉफी एमआई केपटाउन के पास गई थी। इस जीत के साथ सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने SA20 लीग में अपनी दबदबा कायम रखी।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स की शुरुआत बेहद धीमी और मुश्किल रही। 1.1 ओवर में टीम ने अपने दो शुरुआती विकेट खो दिए और स्कोर मात्र 1 रन पर था। इस स्थिति में डेवाल्ड ब्रेविस ने ब्राइस पार्सन्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 96 रन जोड़कर टीम को संभाला और स्कोर 98 रन तक पहुंचा।

ब्रेविस ने संभाला मोर्चा

ब्राइस पार्सन्स ने 30 गेंदों में 30 रन की पारी खेली और आउट हुए। इसके बाद ब्रेविस ने मोर्चा संभाले रखा और विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 7 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर प्रिटोरिया कैपिटल्स 7 विकेट पर 158 रन तक पहुंच पाई। बॉलिंग की बात करें तो सनराइजर्स ईस्टर्न केप के मार्को जानसेन ने 10 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि लुथो सिपामला और एनरिक नॉर्खिया को 1-1 सफलता मिली।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप की खराब शुरुआत

154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स ईस्टर्न केप को शुरुआती झटका लगा जब जॉनी बेयरस्टो महज 5 रन पर आउट हो गए। इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने 15 गेंदों में 1 छक्का और 1 चौके की मदद से 18 रन बनाकर पारी को स्थिर किया। टीम 48 रन पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। इस समय मैथ्यू ब्रीत्जके और कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार साझेदारी करते हुए मैच का रुख बदल दिया।

मैथ्यू ब्रीत्जके और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच शतकीय साझेदारी

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 64 गेंदों में 114 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को खिताबी जीत दिलाई। ब्रीत्जके ने 49 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए, जबकि कप्तान स्टब्स ने 41 गेंदों में 63 रन की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे। उनकी मैच जिताऊ साझेदारी ने टीम को 19.2 ओवर में जीत दिलाई।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी