साउथ अफ्रीका टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, इंग्लैंड की धरती पर 27 साल बाद किया कारनामा

South Africa Script History In England: इंग्लैंड के खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को दूसरे मुकाबले में हराकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।

उज्जवल सिन्हा

South Africa Script History In England: साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 5 रनों से हराकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। 1998 के बाद से साउथ अफ्रीका पहली बार 27 साल में कोई वनडे सीरीज जीतने में कामयाब रही।

टेम्बा बावुमा की अगुवाई में साउथ अफ्रीका ने क्रिकेट के गढ़ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 5 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड दौरे पर आखिरी बार 1998 में एकदिवसीय सीरीज जीती थी, जब उन्होंने एडम हॉलिओके की टीम को 3 मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया था। उसके बाद से साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड में दो सीरीज में हार मिली। जबकि दो सीरीज ड्रॉ रही। हालांकि 2012 और 2022 की सीरीज ड्रॉ रही, लेकिन पिछली सीरीज (2017) में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी। जिसके चलते दोनों ड्रॉ में भी ट्रॉफी इंग्लैंड के पास ही रही। ICC नियमों के अनुसार ड्रॉ की स्थिति में ट्रॉफी पिछली विजेता टीम के पास ही रहती है।

दक्षिण अफ्रीका का इंग्लैंड दौरा - एकदिवसीय सीरीज

वर्ष सीरीज नाम कुल मैच परिणाम विजेता टीम
1994 टेक्साको ट्रॉफी 2 0-2 इंग्लैंड
1998 टेक्साको ट्रॉफी 3 2-1 दक्षिण अफ्रीका
2008 नेटवेस्ट सीरीज 5 0-4 (1 नो रिजल्ट) इंग्लैंड
2012 नेटवेस्ट सीरीज 3 2-2 (1 नो रिजल्ट) ड्रॉ
2017 ODI सीरीज 3 1-2 इंग्लैंड
2022 ODI सीरीज 3 1-1 (1 नो रिजल्ट) ड्रॉ
2025 ODI सीरीज 3 2-0 (1 मैच बाकी) दक्षिण अफ्रीका (अब तक)

इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। यह हार इंग्लैंड की हालिया फॉर्म पर भी सवाल खड़े करती है, खासकर 2023 एकदिवसीय विश्व कप के बाद से। विश्व कप 2023 के बाद से इंग्लैंड ने अब तक 6 द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखलाएं खेली हैं, लेकिन इनमें से वे केवल एक ही सीरीज जीत पाए हैं। शेष 5 सीरीज में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसमें ये सीरीज भी शामिल है। अब सिर्फ पूर्ण सदस्य टीमों में केवल बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे का जीत प्रतिशत इंग्लैंड से कम है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड के अंतिम चार एकदिवसीय मैच

  • 229 रनों से हार (मुंबई 2023)
  • 125 गेंदें शेष रहते हार (कराची 2025)
  • 175 गेंदें शेष रहते हार (लीड्स 2025)
  • 5 रनों से हार (लॉर्ड्स 2025)

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले गए पिछले चार मुकाबले में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है। लॉर्ड्स में मिली 5 रनों की जीत दूसरी सबसे कम अंतर की जीत है। इससे पहले 2000 में केपटाउन में साउथ अफ्रीका ने 1 रन से जीत हासिल की थी। इंग्लैंड ने आखिरी बार 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती थी।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?