WTC फाइनल में जीत के बाद वायरल हुआ टेम्बा बावुमा का सेलिब्रेशन 
क्रिकेट

चोकर्स नहीं, अब चैंपियन बोलिए...नहीं तो गदा से वार करेंगे टेम्बा बावुमा, वायरल हुआ कप्तान का सेलिब्रेशन- VIDEO

साउथ अफ्रीका ने WTC 2025 के फाइनल मुकाबले को जीतकर 27 साल के आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया। खिताबी जीत के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

संजय सिंह बिष्ट

लॉर्ड्स: साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तीसरी चैंपियन टीम बन गई। 14 जून को उसने WTC 2025 के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर ये उपलब्धि हासिल की।  इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने पिछले कई सालों से उन पर लग रहे ‘चोकर्स’ के टैग को भी हटा दिया है। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने 27 साल के बाद आईसीसी की ट्रॉफी में कब्जा किया।

खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए एडन मार्करम, कप्तान टेम्बा बावुमा और कगिसो रबाडा ने अहम भूमिका निभाई। इन तीनों की वजह से ही साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से जीत छीन ली और वो दूसरी बार डब्ल्यूटीसी के खिताब को अपने नाम करने में नाकाम रही। इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा काफी खुश नजर आए। जिसके बाद उन्होंने अनोखे अंदाज में जीत का जश्न मनाया। अब उनका जश्न वाला ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

टेम्बा बावुमा की कप्तानी पारी

टेम्बा बावुमा डब्ल्यूटीसी 2025 के इस खिताबी मुकाबले में कप्तानी पारी खेली। उन्होंने चोट के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान बावुमा ने 66 रन की मैच जीताऊ पारी खेली।

टेम्बा बावुमा का 'गदा' सेलिब्रेशन

मैच जीतकर टेम्बा बावुमा ने का सेलिब्रेशन वाला वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह आईसीसी टेस्ट की गदा को बंदूक की भाती चला रहे हैं। वह इस दौरान ट्रॉफी को बंदूक की तरह पकड़े हुए हैं। वहीं, ट्रॉफी से गोली चलाने की तरह उसे घूमा भी रहे हैं। फोटो सेशन खत्म होने के बाद बावुमा ने अपने बेटे के साथ आईसीसी ट्रॉफी लेकर चक्कर लगाया।

WTC फाइनल 2025 में जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 27 साल के बाद आईसीसी की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इससे पहले साल 1998 में उन्होंने आईसीसी की ट्रॉफी जीती थी। इस दौरान उन्होंने ढाका में आयोजित आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इसके बाद से ये टीम ट्रॉफी के लिए तरसती रही, लेकिन अब जाकर वो कामयाब हो पाई है। कुल मिलाकर अब साउथ अफ्रीका की टीम से ‘चौकर्स’ का टैग हट चुका है।

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल