साउथ अफ्रीका टी20 टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup 2026 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका; देखें पूरी लिस्ट

South Africa Squad For T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान कर दिया गया है। एडेन मार्करम को कप्तान बनाया गया है। वहीं कई नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

उज्जवल सिन्हा

South Africa Squad For T20 World Cup 2026:  साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी एडेन मार्करम करेंगे। इस टीम में क्विंटन डी कॉक को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट वापस लिया है। चोट से वापसी कर रहे तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे को भी टीम में जगह मिली है।

इस बार टीम में कई नए चेहरे भी हैं। कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोर्जी डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका और जेसन स्मिथ को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है। कगिसो रबाडा भी भारत के खिलाफ हालिया व्हाइट-बॉल टूर में पसली की चोट के कारण बाहर रहने के बाद अब T20I सेटअप में वापसी कर चुके हैं।

इन खिलाड़ियों के कंधे पर होगी जिम्मेदारी

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम के शीर्ष बल्लेबाजों में कप्तान एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, जेसन स्मिथ, डेविड मिलर और डोनोवन फरेरा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, नॉर्किया, लुंगी एनगिडी और कॉर्बिन बॉश को शामिल किया गया है। जबकि स्पिनर में केशव महाराज के साथ जॉर्ज लिंडा को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर मार्करम और फरेरा भी गेंदबाजी में योगदान दे सकते हैं।

ग्रुप डी में है साउथ अफ्रीका की टीम

साउथ अफ्रीका ग्रुप D में है, जिसमें अफगानिस्तान, न्यूज़ीलैंड, कनाडा और UAE भी शामिल हैं। प्रोटियाज़ ने अब तक पुरुषों का T20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है, लेकिन पिछले टूर्नामेंट में फाइनल तक पहुंचे थे, जहां उन्हें भारत से सिर्फ़ कुछ रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। अब इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की नजरें ट्रॉफी पर होगी।

साउथ अफ्रीका के सभी खिलाड़ी भारत के विकेटों को अच्छी तरह से जानते हैं। ऐसे में इस बार साउफ अफ्रीका को कुछ फायदा जरूर मिल सकता है। पिछले कुछ समय में साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन टी20 में शानदार रहा है। हालांकि, हाल में हुए भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा है।

T20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

एडेन मार्करम (C), क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?