भारत बनाम पाकिस्तान मैच का फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 WC 2026: कौन खेलेगा सेमीफाइनल, क्या पाकिस्तान दिखा पाएगी कमाल? जानिए क्या कहते हैं क्रिकेट के 6 एक्सपर्ट

T20 WC Semi-Finalists: टी20 विश्वकप 2026 में कौन सी टीमें सेमीफाइनल में पहुंच पाएंगी और किसका सफर सुपर-8 में ही खत्म हो जाएगा। इसको लेकर भारतीय क्रिकेट के 6 एक्सपर्ट ने अपनी राय दी है।

संजय सिंह बिष्ट

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण की शुरुआत आज शाम 7 बजे से हो रही है। इस दौर में कुल 8 टीमें पहुंची हैं, जिन्हें दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में चार-चार टीमें शामिल हैं और दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी। ऐसे में अब हर मुकाबला करो या मरो जैसा होने वाला है।

ग्रुप का समीकरण

सुपर-8 के ग्रुप-1 में भारत, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को रखा गया है। वहीं ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ग्रुप में मुकाबला कड़ा माना जा रहा है, क्योंकि सभी टीमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत प्रदर्शन कर चुकी हैं।

एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय

सेमीफाइनल की दौड़ को लेकर स्टार स्पोर्ट्स के 6 एक्सपर्ट्स ने अपनी-अपनी भविष्यवाणी साझा की है। इनमें से दो क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के साथ पाकिस्तान भी अंतिम चार में जगह बना सकता है। हालांकि बाकी चार एक्सपर्ट्स की राय इससे अलग नजर आई।

चेतश्वर पुजारा का प्रेडिक्शन

चेतश्वर पुजारा ने भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल का प्रबल दावेदार बताया है। उनके अनुसार भारत और श्रीलंका को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिल सकता है। साथ ही न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका संतुलित और अनुभवी टीमें हैं, जो बड़े मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करती हैं। पुजारा के अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज का सफर सुपर-8 में ही समाप्त हो सकता है।

युजवेंद्र चहल और मोहम्मद कैफ की राय

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें माना है। उनका साफ कहना है कि ये चारों टीमें मौजूदा फॉर्म और संतुलन के आधार पर सबसे मजबूत नजर आती हैं। मोहम्मद कैफ ने भी चहल की भविष्यवाणी का समर्थन करते हुए इन्हीं चार टीमों को टॉप-4 में जगह दी है। उनके मुताबिक पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और श्रीलंका का अभियान सुपर-8 तक ही सीमित रह सकता है।

वरुण और संजय ने माना पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचेगी

स्टार स्पोर्ट्स के एक्सपर्ट्स पैनल का हिस्सा रह रहे वरुण एरोन और संजय बांगर की मानें तो इस बार पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि क्या पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी या नहीं। इसके अलावा बांगर का मानना है कि भारत, साउथ अफ्रीका की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंचेगी। वरुण के अनुसार भारत वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। वहीं, सबा करीम ने कहा है कि भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला