सिकंदर रजा (फोटो- IANS) 
क्रिकेट

SL vs ZIM: श्रीलंका के खिलाफ सिकंदर रजा का जलवा, नाम किया बड़ा माइलस्टोन

Sikandar Raza achieved big achievement against Srilanka: जिम्बाब्वे ने मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। जिम्बाब्वे की जीत के हीरो कप्तान सिकंदर रजा रहे।

संजय सिंह बिष्ट

SL vs ZIM: एशिया कप 2025 श्रीलंकाई टीम जिम्बाब्वे के  खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेल रही है। इन दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते शनिवार 6 अगस्त को खेला गया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। मेजबान टीम जिम्बाब्वे की इस जीत के हीरो उसके कप्तान सिकंदर रजा रहे। उन्होंने अपनी बेहतरीन किस्म की गेंदबाजी से श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ कर रख दी। इसके साथ ही उन्होंने जिम्बाब्वे की टीम की तरफ से एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

सिकंदर रजा ने रचा इतिहास

सिकंदर रजा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 11 रन देकर 3 विकेट लिए। रजा ने कामिंदु मेंडिस, श्रीलंकाई कप्तान चारिथ असलंका और दुष्मंथा चमीरा को आउट किया। श्रीलंका के खिलाफ टी20 में जिम्बाब्वे के किसी भी गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्ठ स्पेल है। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए रजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच पर नजर डालें तो जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका 17.4 ओवर में 80 रन पर सिमट गई। कामिल मिशारा 20, कप्तान चरिथ असालंका 18 और दाशुन सनाका 15 के अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सका। टी20 फॉर्मेट में श्रीलंका का यह दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इसके पहले जून 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका 77 पर सिमटी थी।

कप्तान रजा के अलावा दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने भी घातक गेंदबाजी की और 2.4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 और सीन विलियम्स ने 1 विकेट लिए।

महज 81 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने अपने शुरुआती 3 विकेट महज 27 के स्कोर पर खो दिए थे। यहां पर मैच फंसता हुआ दिख रहा था। लेकिन ब्रायन बेनेट 19, रेयान बर्ल नाबाद 20 और ताशिंगा के नाबाद 21 रन की मदद से जिम्बाब्वे ने 14.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। बर्ल और ताशिंगा के बीच 23 रन की अहम साझेदारी हुई।

जिम्बाब्वे की जीत के साथ इस टी20 सीरीज का रोमांच बढ़ गया। सीरीज 1-1 से बराबर है। आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा। खिताब जीतने के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

एजेंसी इनपुट के साथ

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें