शुभमन गिल औक ब्राइडन कार्से (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इंग्लिश गेंदबाज की हरकत पर गरमाए गिल, हवा में उठाए हाथ का कुछ ऐसे दे दिया जवाब

शुभमन गिल बनाम ब्राइडन कार्से के बीच ये घटना 34वें ओवर के दौरान हुई। इस ओवर की चौथी गेंद से पहले इंग्लिश गेंदबाज ने गिल का ध्यान भटकाने की कोशिश की, लेकिन वो अपनी इस कोशिश में कामयाब नहीं हो पाए।

संजय सिंह बिष्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस टेस्ट में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। पहले दिन के खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बना लिए हैं। इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने 114 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

इस मुकाबले में गिल करुण नायर के आउट होने के बाद 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। मैच के दौरान इंग्लिश गेंदबाज ब्राइडन कार्से ने उनका ध्यान भटकाने की कोशिश की। ये घटना 34वें ओवर के वक्त की थी। ब्राइडन कार्से की ये हरकत कप्तान शुभमन गिल को पसंद नहीं आई।

इंग्लिश गेंदबाज की चालाकी हुई फेल

पहले दिन के 34वें ओवर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्से ने टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का ध्यान भटकाने की कोशिश की। इस ओवर की चौथी गेंद से पहले उन्होंने अपने रन-अप में बाएं हाथ को हवा में उठाकर नॉ बॉल करने का संकेत दिया। इस दौरान गिल बैटिंग पॉजिशन से हट गए। इसके बावजूद कार्से ने गेंद कर दी। लेकिन मैदान पर मौजूद अंपायर ने इसे डेड बॉल घोषित कर दिया। इस हिसाब से गिल के सामने इंग्लिंश गेंदबाज की ये चालाकी फेल हो गई।

हालांकि कुछ इसकी अगली गेंद पर ब्राइडन को इस हरकत का फायदा मिलने वाला था। 34वें ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान शुभमन गिल एलबीडब्यू आउट होने वाले थे। इसके लिए गेंदबाज ने अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉट आउट का फैसला दिया। फिर इंग्लैंड ने रिव्यू का इस्तेमाल किया, मगर इनसाइ़ड एज होने के कारण गिल बच गए।

गिल और जडेजा नाबाद

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक कप्तान शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। गिल 114 तो रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 87 रन की पारी खेली। उन्हें इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया। करुण नायर ने 31 तो ऋषभ पंत ने 25 रन बनाए। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल और नीतीश कुमार रेड्डी फ्लॉप साबित हुए।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत