शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Ind vs NZ सीरीज खत्म होते ही गिल ने बदला अपना मिशन, अब इस टूर्नामेंट में दिखाएंगे दम; नोट कर लें तारीख

Shubman Gill Ranji Trophy: भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बाद शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। 22 जनवरी से पंजाब बनाम सौराष्ट्र मैच में गिल मैदान पर उतरेंगे।

संजय सिंह बिष्ट

Shubman Gill News: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के लिए साल 2026 की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भारत ने पहला मुकाबला जरूर जीता था, लेकिन इसके बाद टीम को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा और सीरीज हाथ से निकल गई। इस हार ने न सिर्फ भारतीय फैंस को चौंकाया, बल्कि बतौर कप्तान शुभमन गिल के लिए भी यह एक कड़वा अनुभव रहा। अब गिल इन यादों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत की तैयारी में जुट गए हैं।

घरेलू क्रिकेट से करेंगे नई शुरुआत

वनडे सीरीज हारने और खराब फॉर्म के चलते शुभमन गिल को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज में वह नजर नहीं आएंगे। ऐसे में गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से कुछ समय का ब्रेक लेकर घरेलू क्रिकेट का रुख किया है। वह रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए रवाना हो चुके हैं और 22 जनवरी से मैदान पर उतरते हुए दिखाई देंगे।

पंजाब की ओर से खेलेंगे रणजी ट्रॉफी

शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में पंजाब की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह इंदौर से पहले दिल्ली और फिर वहां से राजकोट पहुंचेंगे, जहां पंजाब और सौराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में पंजाब की कप्तानी नमन धीर संभाल रहे हैं। गिल का यह फैसला साफ संकेत देता है कि वह अपने फॉर्म पर काम करना चाहते हैं और घरेलू क्रिकेट के जरिए खुद को फिर से साबित करने के इरादे से उतरे हैं।

रवींद्र जडेजा भी रणजी में आएंगे नजर

इस रणजी मुकाबले को और भी खास बनाता है रवींद्र जडेजा की मौजूदगी। वनडे सीरीज खत्म होने के बाद जडेजा भी सीधे रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। वह सौराष्ट्र की टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में पंजाब बनाम सौराष्ट्र का यह मुकाबला स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण काफी चर्चा में रहेगा

टीम इंडिया में वापसी के लिए करना होगा इंतजार

शुभमन गिल के लिए फिलहाल टीम इंडिया के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं, लेकिन वापसी में वक्त जरूर लगेगा। पहले वह रणजी ट्रॉफी खेलेंगे, इसके बाद आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते नजर आएंगे। भारत की टी20 टीम फरवरी और मार्च में टी20 विश्व कप खेलेगी, जिसमें गिल शामिल नहीं हैं। मार्च के आखिर में शुरू होने वाले आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर ही वह दोबारा राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं।

गौरतलब है कि विजय हजारे ट्रॉफी में शुभमन गिल ने सिर्फ एक मैच खेला था और उसमें उनका बल्ला नहीं चल पाया। ऐसे में रणजी ट्रॉफी उनके लिए लय हासिल करने और आत्मविश्वास लौटाने का अहम मौका साबित हो सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि घरेलू क्रिकेट में गिल कैसा प्रदर्शन करते हैं और कब एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में नजर आते हैं।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा