शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को लगा बड़ा झटका, शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से भी हुए बाहर!

Shubman Gill: भारतीय कप्तान शुभमन गिल की गर्दन में गंभीर दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिटनेस में सुधार को समय लगेगा, जिससे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलना संदिग्ध हो गया है।

उज्जवल सिन्हा

Shubman Gill Doubtful For 2nd Test: भारतीय कप्तान शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 से 26 नवंबर तक गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। शनिवार को गर्दन में गंभीर दर्द के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद उनके खेलने पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के अनुसार, 26 वर्षीय गिल को पूरी तरह फिट होने में कुछ दिन लगेंगे, जिसके चलते उनके दूसरे टेस्ट में उपलब्ध रहने की संभावना काफी कम है। शनिवार सुबह उन्हें गर्दन में तेज दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद वो खेल छोड़कर बाहर चले गए। वो रिटायर्ड आउट हो गए।

मेडिकल टीम की निगरानी में गिल

गिल ने दूसरे दिन सुबह के सत्र में 3 गेंदों पर 4 रन बनाए थे, लेकिन गर्दन में ऐंठन के कारण पर मैदान छोड़ दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां रात भर निगरानी में रखा गया। उन्हें दवाइयां दी गई हैं, लेकिन मेडिकल टीम का मानना है कि पूरी तरह ठीक होने में कुछ समय लगेगा। गुवाहाटी टेस्ट से पहले भारतीय टीम गिल की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है, लेकिन फिलहाल उनका खेलना अत्यंत संदिग्ध माना जा रहा है।

पंत ने संभाली कमान

गिल की अनुपस्थिति में ऋषभ पंत ने दूसरे दिन टीम की कमान संभाली। अगर गिल दूसरे टेस्ट में उपलब्ध नहीं होते हैं, तो गुवाहाटी टेस्ट में भी पंत ही कप्तानी करेंगे। अब देखना होगा कि शुभमन गिल की जगह नंबर-4 में मौका दिया जाएगा।

मोर्ने मोर्कल ने क्या कहा?

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि गिल की समस्या संभवतः “रात में ठीक से नींद न आने” की वजह से हुई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी फिटनेस समस्या का परिणाम नहीं है। मोर्कल ने कहा, “शुभमन बेहद फिट खिलाड़ी हैं और अपना बहुत ध्यान रखते हैं। दुर्भाग्य से उनकी गर्दन में सुबह अकड़न हुई, जिसने पूरे दिन उन्हें परेशान किया।”

2023 में भी गिल को हुई थी यही समस्या

दिलचस्प बात यह है कि गिल इससे पहले भी 15 नवंबर 2023 को मैदान से रिटायर्ड हर्ट हुए थे। गिल वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ गर्दन में ऐंठन के कारण बाहर हो गए थे। तब भी उन्हें बीच पारी में मैदान छोड़ना पड़ा था, जब वे 65 गेंदों पर 79 रन बनाकर खेल रहे थे। बाद में वे लौटे और 80 रन पर आउट हुए।

INDIA ब्लॉक के नेता कल राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात, राहुल-खरगे-ममता और अखिलेश को मिली अनुमति

PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन, 6G और AI सेक्टर पर फोकस, नाना पाटेकर को किया याद

नाना पाटेकर की आर्मी में एंट्री थी मुश्किल! एक मुलाकात ने बना दिया काम, सेहत खराब होने के बाद भी डटे रहे

भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता, योगी से DK शिवकुमार तक, नेताओं ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में