गौतम गंभीर के घर खिलाड़ियों की हुई मौज, डिनर पार्टी में दिखा प्लेयर्स का अलग अंदाज; देखें VIDEO

Gautam Gambhir Hosts Dinner For Indian Team: भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भारतीय टेस्ट टीम के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया। जिसमें सभी खिलाड़ी शामिल हुए।
गौतम गंभीर के घर खिलाड़ियों की हुई मौज, डिनर पार्टी में दिखा प्लेयर्स का अलग अंदाज; देखें VIDEO
केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gautam Gambhir Hosts Dinner For Indian Team: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टीम के खिलाड़ियों के लिए नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर भोज का आयोजन किया था। जिसमें भारतीय टेस्ट टीम के लगभग सभी खिलाड़ी शामिल हुए।

भारतीय टेस्ट टीम के सदस्य एक टीम बस में सवाल होकर गौतम गंभीर के घर पहुंचे। जिसमें कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। इस दौरान बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी उपस्थित थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इस टेस्ट के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले को जीतकर इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। अब भारतीय टीम की नजरें क्लीन स्वीप पर टिकी हुई है।

इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड दौरे के साथ शुरू हुई नई आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की यह उनकी दूसरी सीरीज है। भारत ने पांच टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड का दौरा किया था, जो 2-2 से ड्रॉ रहा था। वेस्टइंडीज के बाद भारतीय टीम को लिमिटेड ओवर क्रिकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। उसके बाद फिर घर पर ही साउथ अफ्रीका से भिड़ेंगी।

भारत ने जीता टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला

अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को पूरी तरह से हरा दिया। वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 162 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में भारत ने शानदार बल्लेबाजी की और ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल के शतकों की मदद से 448 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।

भारत को पहली पारी में 286 रन की बढ़त मिली। इसके बाद भारत के गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में सिर्फ 148 रन पर आउट कर दिया। इस तरह भारत ने मुकाबला तीन दिन के अंदर ही जीत लिया। इस मैच में रवींद्र जडेजा ने शतक भी लगाया और चार विकेट भी लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com