शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA टी20 सीरीज से पहले शुभमन गिल पहुंचे भुवनेश्वर, फिटनेस को लेकर BCCI ने दी हरी झंडी

Shubman Gill: शुभमन गिल पूरी तरह फिट होकर भुवनेश्वर पहुंचे। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज़ में वापसी के लिए तैयार हैं, जबकि टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी भी मुकाबलों की तैयारी कर रहे हैं।

उज्जवल सिन्हा

Shubman Gill arrived in Bhubaneswar: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान एवं टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल भुवनेश्वर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल रविवार को रात करीब 9 बजे भुवनेश्वर पहुंचे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शुभमन गिल वापसी करने को तैयार है। गिल गर्दन में चोट के कारण पहले टेस्ट के बाद टीम के बाहर हो गए थे। जिसके बाद उन्हें वनडे में भी शामिल नहीं किया गया। अब वो पूरी तरह से फिट है और वापसी करने को तैयार हैं।

9 दिसंबर से शुरू हो रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज में गिल को फिटनेस क्लिकर करने के आधार पर टीम में शामिल किया गया था। जिसके बाद एक रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल को बीसीसीआई सीओई से फिटनेस क्लीयरेंस भी मिल गया है। अब वो पूरी तरह से फिट हो गए हैं और इस पांच मैचों की टी20 सीरीज में खेलते दिख सकते हैं। शुभमन के साथ अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल भी दिखे। यहां देखें वीडियो...

शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में गर्दन में मोच आ गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले टेस्ट के बाद गिल को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया। उसके बाद गिल को तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी जगह नहीं मिली। इस दौरान गिल ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कुछ दिन बिताने के बाद फिटनेस हासिल की। BCCI मेडिकल टीम से पूरी तरह फिट होने का सर्टिफिकेट मिलने से पहले गिल ने CoE में बल्लेबाजी और फील्डिंग की थी।

गंभीर ने भी गिल के फिट होने की पुष्टि की

गिल पूरी तरह से फिट हैं और इंटरनेशनल मैच के लिए तैयार हैं, इसकी पुष्टि खुद गंभीर ने की। शनिवार रात विशाखापत्तनम में तीसरे और आखिरी वनडे के बाद भारत के कोच ने कहा, "हां, शुभमन मैच खेलने के लिए तैयार हैं। इसीलिए उन्हें चुना गया है। वह फिट हैं, ठीक हैं, और खेलने के लिए बेताब हैं।"

इस बीच, मैच के लिए ज़्यादातर खिलाड़ी भुवनेश्वर पहुंच गए हैं। भारत और साउथ अफ्रीका टीमों के कई सदस्य रविवार सुबह एक चार्टर्ड फ्लाइट से विशाखापत्तनम से आए। हालांकि, गिल बाद में आए क्योंकि वह वनडे टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं हार्दिक पांड्या ने बाराबती स्टेडियम में कुछ वक्त प्रैक्टिस में बिताया। वह शहर में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ियों में से थे।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद