आकाश दीप और शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

गिल का आकाश से सवाल, बोले- इंजेक्शन लिया? वायरल वीडियो से क्रिकेट जगत में हलचल!

Shubman Gill to Akash Deep: ये बात ओवल टेस्ट के चौथे दिन की है, जब भारतीय टीम विकेट लेने के लिए आतुर दिख रही थी। उस वक्त कप्तान गिल ने चोटिल आकाश दीप को दोबारा गेंदबाजी के लिए बुलाया था।

संजय सिंह बिष्ट

Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज अपने अंतिम पढ़ाव पर है। अभी सीरीज का आखिरी पांचवां टेस्ट मुकाबला ओवल में खेला जा रहा है। 4 अगस्त को इस टेस्ट मुकाबले का अंतिम दिन है। इससे पहले चौथे दिन इंग्लिश बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। इस दौरान इंग्लैंड के हैरी ब्रुक और जो रूट ने शतक लगाकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।

पांचवे टेस्ट के अंतिम दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन की जरूरत है। वहीं, टीम इंडिया को जीत के लिए 4 विकेट लेने होंगे। ऐसे में आज का दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। वहीं, मुकाबले के चौथे दिन भारत के कप्तान शुभमन गिल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में वो साथी खिलाड़ी आकाश दीप से इंजेक्शन की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गिल ने आकाश दीप से इंजेक्शन के बारे में पूछा

रविवार को भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उनकी जगह कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर से काफी ओवर्स कराए। ऐसे में एक वक्त टीम इंडिया विकेट के भूखी दिख रही थी। ऐसे में कप्तान गिल ने फिर से आकाश दीप को गेंदबाजी के लिए बुलाया। इस दौरान उन्होंने आकाश दीप से पूछा कि 'इंजेक्शन लिया क्या तुम?'

गौततलब है कि आकाश दीप हैरी ब्रुक की एक शॉट के चलते चोटिल हो गए थे। उस वक्त वो गेंदबाजी कर रहे थे, तब ब्रुक ने एक विस्फोटक शॉट सामने की तरफ खेला। वो गेंद आकाश दीप के दाहिने पैर से टकरा गई। जिसके बाद उन्हें दर्द में देखा गया। ये ही कारण था कि चौथे दिन उन्हें कम ओवर करते हुए दिखाई दिया।

मैच का हाल

दूसरी पारी में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रन की जरूरत थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम के लिए जो रूट और हैरी ब्रुक ने पांचवें विकेट के लिए 211 गेंदों में 195 रन की बेहतरीन साझेदारी की। इस दौरान रूट ने 152 गेंदों में 105 तो हैरी ब्रुक ने 98 गेंदों पर 111 रन बनाए। चौथे दिन भी बारिश ने खेल को प्रभावित किया। इंग्लैंड के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 35 रन की जरूरत है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज