श्रेयस अय्यर और प्रीति जिंटा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

श्रेयस ने धारण किया धोनी का रूप...तो जश्न में डूब गईं प्रीति जिंटा, यहां देखिए फिल्मी स्टाइल वाला VIDEO

आईपीएल 2025 के 69वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। जिससे टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

मृणाल पाठक

जयपुर: आईपीएल के 18वें सीजन में पंजाब किंग्स धमाल मचा रही है। इस टीम ने ना सिर्फ 11 साल बाद प्लेऑफ में जगह बनाई है, जबकि टॉप-2 में भी जगह बनाई है। श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एमएस धोनी की तरह छक्का मारकर मैच जीताया। जिसे देखकर टीम की मालकिन प्रीति जिंटा भी खुशी से झूम उठीं।

आईपीएल 2025 के 69वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। जिससे टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कप्तान श्रेयस अय्यर ने जैसे ही विजयी छक्का लगाया, स्टैंड में बैठी प्रीति जिंटा खुशी से अपनी सीट से उछल पड़ीं।

प्रीति जिंटा का इस तरह खुश होना स्वाभाविक है। 2014 के बाद यह पहला मौका है जब पंजाब किंग्स ने आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाई है और सबसे बड़ी बात यह है कि उनकी टीम सीधे क्वालीफायर-1 में खेलेगी। यानी एक जीत के साथ पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच जाएगी।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ अर्शदीप सिंह और मार्को जेनसन ने शानदार गेंदबाजी की और मुंबई को 184 रनों पर रोक दिया। इसके बाद प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिस ने 109 रनों की शानदार साझेदारी कर अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 16 गेंदों पर 26 रनों की नाबाद पारी खेली। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर श्रेयस ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर छक्का लगाकर पंजाब किंग्स को जीत दिला दी। इसके बाद कैमरे का फोकस प्रीति जिंटा पर गया, जिनकी खुशी देखने लायक थी।

जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2025 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच आज होना है। पंजाब किंग्स के अलावा गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। श्रेयस अय्यर की टीम फिलहाल पॉइंट टेबल में टॉप पर है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें