शार्दुल ठाकुर बने पिता (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'लॉर्ड शार्दुल' के घर गूंजी किलकारी, बड़े टूर्नामेंट से ठीक पहले पिता बने शार्दुल ठाकुर

Shardul Thakur: स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर पिता बने हैं। लंबे समय से टीम में वापसी की कोशिश कर रहे ठाकुर के घर बड़े टूर्नामेंट शुरू होने से पहले नन्हा मेहमान आया।

संजय सिंह बिष्ट

Shardul Thakur become Father: टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के लिए खुशी का डबल मौका आया है। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 शुरू होने से पहले ठाकुर के घर एक नन्हा मेहमान आया। इस खबर को उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ साझा किया। अब सवाल यह है कि क्या ठाकुर पहले मैच से ही मुंबई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

पहली बार पिता बने शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर और उनकी पत्नी मिताली पारुलकर एक बेटे के माता-पिता बने हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में ठाकुर ने लिखा, “माता-पिता के हृदय में छिपा हुआ, मौन, विश्वास और अनंत प्रेम से सुरक्षित। हमारा रहस्य आखिरकार सबके सामने आ ही गया। स्वागत है बेटा, वह सपना जिसे हमने 9 महीनों तक चुपचाप संजोया।” शार्दुल और मिताली की शादी 27 फरवरी 2023 को हुई थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार को साझा करते रहे। ठाकुर के मुश्किल समय में मिताली ने उनका पूरा साथ दिया।

विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तानी की जिम्मेदारी

वर्तमान में शार्दुल ठाकुर मुंबई क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में मुंबई का नेतृत्व किया। हालांकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम का प्रदर्शन इतना प्रभावशाली नहीं रहा, वहीं रणजी ट्रॉफी में मुंबई ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। विजय हजारे ट्रॉफी में ठाकुर की कप्तानी में रोहित शर्मा भी टीम का हिस्सा होंगे। ठाकुर हाल ही में अच्छे फॉर्म में हैं और टीम इंडिया में वापसी का प्रयास कर रहे हैं। कप्तान के तौर पर उनके नेतृत्व में मुंबई टीम इस टूर्नामेंट में अपनी ताकत दिखाने के लिए उतरेगी।

शार्दुल ठाकुर के आंकड़ें

शार्दुल ने टीम इंडिया के लिए अब तक 13 टेस्ट, 47 वनडे और 25 टी20 मैच खेल चुके हैं। तेज गेंदबाजी और ऑलराउंड क्षमताओं के दम पर उन्होंने कई मुकाबलों में टीम को अहम योगदान दिया है। विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनकी रणनीति और अनुभव मुंबई टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

शार्दुल ठाकुर के पिता बनने और विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तानी संभालने की खबर फैंस के लिए बेहद उत्साहजनक है। व्यक्तिगत खुशी और पेशेवर जिम्मेदारी दोनों का संतुलन साधते हुए ठाकुर मुंबई टीम को मजबूती देने के लिए पूरी तैयारी में हैं।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे