शाहीन शाह अफरीदी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

फिर पाकिस्तानी खिलाड़ी की हुई 'गजब बेइज्जती'...शाहीन अफरीदी को क्यों बीच ओवर में गेंदबाजी से रोका?

Shaheen Shah Afridi: शाहीन शाह अफरीदी ने विदेशी मैदान पर पाकिस्तान की इंटरनेशनल छवि धूमिल कर दी। उन्होंने एक ही ओवर में दो बीमर फेंककर विवाद खड़ा कर दिया।

संजय सिंह बिष्ट

Shaheen Afridi Beamer in BBL 2025: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। इस बार वजह उनका खराब प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक ऐसा फैसला रहा, जो क्रिकेट में बेहद कम देखने को मिलता है। बिग बैश लीग 2025 के दौरान अंपायर ने शाहीन को बीच ओवर में ही गेंदबाजी से रोक दिया, जिसने सभी को चौंका दिया।

बिग बैश लीग 2025 का आगाज

ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग 2025 की शुरुआत हो चुकी है। सोमवार को टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेला गया। इस मैच में ब्रिस्बेन हीट की ओर से गेंदबाजी की जिम्मेदारी शाहीन शाह अफरीदी को सौंपी गई, लेकिन उनका दिन बेहद खराब साबित हुआ।

शुरुआती ओवरों में जमकर पड़े रन

शाहीन ने अपने पहले दो ओवरों में ही 28 रन लुटा दिए। बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और आसानी से बाउंड्री बटोरीं। इसके बाद जब शाहीन तीसरा ओवर डालने आए, तो हालात और बिगड़ गए।

एक ही ओवर में दो बीमर, अंपायर का बड़ा फैसला

तीसरे ओवर की पहली गेंद पर छक्का पड़ा। दूसरी गेंद पर एक रन गया। तीसरी गेंद नो बॉल रही, जो बीमर थी। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद भी बीमर निकली। क्रिकेट के नियमों के अनुसार, बीमर को बल्लेबाज की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना जाता है। एक ही ओवर में दो बीमर फेंके जाने पर अंपायर को गेंदबाज को गेंदबाजी से रोकने का अधिकार होता है। अंपायर ने नियमों का पालन करते हुए शाहीन को बीच ओवर में ही गेंदबाजी से रोक दिया। वह अपने तीसरे ओवर की केवल चार गेंदें ही फेंक पाए। बची हुई दो गेंदें दूसरे गेंदबाज ने डालकर ओवर पूरा किया।

शाहीन का निराशाजनक गेंदबाजी आंकड़ा

शाहीन शाह अफरीदी ने 2.4 ओवर में 43 रन खर्च किए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। उनकी इकॉनमी 16.10 की रही, जो किसी भी तेज गेंदबाज के लिए बेहद निराशाजनक मानी जाती है।

शाहीन की महंगी गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 212 रन बना डाले। यह मैच बीबीएल 2025 के शुरुआती मुकाबलों में सबसे चर्चित बन गया, जहां शाहीन अफरीदी का यह अनुभव लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z