सरफराज खान (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Sarfaraz Khan ने रचा इतिहास, IPL में पावरप्ले के दौरान ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Sarfaraz Khan: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर सरफराज खान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो आईपीए में चौथे नंबर या उससे नीच उतरकर पावरप्ले में अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बने।

उज्जवल सिन्हा

Sarfaraz Khan Scripts History: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ खिलाड़ी सरफराज खान ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। वो आईपीएल के इतिहास में नंबर 4 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए पावरप्ले के दौरान अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

सरफराज ने यह पारी चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेली। जहां से उन्हें पहचान मिली थी। सरफराज ने 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 45 रनों की नाबाद पारी खेली। सरफराज की इस पारी के दम पर आरसीबी ने 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाने में सफल रही थी। हालांकि, बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया था। अब 11 साल बाद सरफराज खान ने इस मैदान पर अपना दूसरा सबसे बड़ा आईपीएल स्कोर बनाया। लेकिन इस बार ये पारी आरसीबी के खिलाफ खेली।

Sarfaraz Khan का अर्धशतक

आरसीबी से मिले 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। उनके टॉप तीन बल्लेबाज महज 17 रन ही बना सके। उसके बाद तभी सरफराज खान ने मोर्चा संभाला और 200 की स्ट्राइक रेट से अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के बदौलत सीएसके की टीम ने वापसी की। सरफराज ने अपना अर्धशतक पहले 6 ओवर में ही पूरा किया।

RCB के खिलाफ सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की फिफ्टी उनके आईपीएल करियर की दूसरी हाफ-सेंचुरी थी। इससे पहले सरफराज खान ने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए अर्धशतक बनाया था। इस अर्धशतक के साथ सरफराज ने 2556 के बाद आईपीएल में कोई फिफ्टी लगाई है। इस प्रदर्शन के साथ सरफराज दो आईपीएल फिफ्टियों के बीच सबसे लंबे समय तक रन बनाने वाले बैट्समैन की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

दो आईपीएल अर्धशतक के दौरान सबसे लंबा समय

खिलाड़ी का नाम दो IPL फिफ्टी के बीच समय (दिनों में) तारीखें बीच में
क्रुणाल पांड्या 3,269 दिन 16 मई 2016 से 26 अप्रैल 2025
सरफराज खान 2,556 दिन 6 अप्रैल 2019 से 5 अप्रैल 2026
करुण नायर 2,520 दिन 21 मई 2018 से 12 अप्रैल 2025
ट्रैविस हेड 2,516 दिन 8 मई 2017 से 26 मार्च 2024
विधीमान साहा 2,191 दिन 4 मई 2008 से 2 मई 2014
ड्वेन ब्रावो 2,168 दिन 13 मई 2009 से 18 अप्रैल 2015

मुकाबले का हाल

सीएसके ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था। आरसीबी ने टिम डेविड (25 गेंद पर 70 रन), रजत पाटीदार (19 गेंदों पर 48 रन), देवदत्त पड्डिकल (29 गेंदों पर 50 रन), फिल साल्ट (30 गेंदों पर 46 रन), विराट कोहली (18 गेंदों पर 28 रन) की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बनाए थे।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टॉप तीन बल्लेबाज 30 के स्कोर पर चलते बने। उसके बाद सरफराज खान ने 50, प्रशांत वीर ने 43, जेमी ओवरटन ने 37 और अंशुल कंबोज ने 19 रन बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3, जेकब डफी ने 2, क्रुणाल पांड्या ने 2, अभिनंदन सिंह ने 2 विकेट चटकाए।

India Argentina Army: भारत-अर्जेंटीना के 35 जवानों का मिशन माउंट कामेट, 7,756 मीटर ऊंची चोटी पर लहराएगा तिरंगा

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

इनके PDA का P पिछड़ा से पंडित हो गया…एक दिन पाकिस्तान कर देंगे, CM योगी बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा

FIR दर्ज होते ही राहुल गांधी ने खत्म किया धरना, बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम

झारखंड में भर्ती घोटाले पर देवेंद्र महतो का बड़ा ऐलान, 24 अगस्त से ‘भर्ती सुधार यात्रा’, सरकार को दी चेतावनी