संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'पहला मिलेगा तो पहला ही उड़ा देंगे', संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर किया बड़ा खुलासा; देखें VIDEO

Vaibhav Suryavanshi: बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स के दौरान वैभव सूर्यवंशी को लेकर संजू सैमसन ने एक बड़ा खुलासा किया। आईपीएल डेब्यू के दौरान राहुल द्रविड़ के साथ हुए बातचीत को शेयर किया।

उज्जवल सिन्हा

Sanju Samson on Vaibhav Suryavanshi: बीसीसीआई ने रविवार को नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। नई दिल्ली में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित किया गया। इस बार यह समारोह काफी खास रहा। इस बार पांच ट्रॉफियों के साथ जश्न मनाया गया। इस बार महिला विश्व कप 2025, टी20 विश्व कप 2026, चैंपियंस ट्रॉफी 2025, अंडर-19 विश्व कप, अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान सभी टीम के खिलाड़ी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान संजू सैमसन ने अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल से जुड़ा किस्सा साझा किया। आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। 2025 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। वैभव आईपीएल डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। संजू सैमसन ने रविवार को वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल डेब्यू मैच से पहले राहुल द्रविड़ के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया।

राहुल द्रविड़ के सवाल पर वैभव का जवाब

सैमसन ने कहा, “मैं असल में मीटिंग में था। राहुल सर ने उसे कमरे में बुलाया और मुझसे कहा, ‘संजू, हमें उससे बात करनी है। वह बहुत छोटा बच्चा है, हमें उसे समझाना होगा कि कैसे करना है।’ राहुल सर ने वैभव से मैच के लिए उसके प्लान के बारे में पूछा। वैभव ने जवाब दिया, ‘कुछ नहीं सर, हम तो खेलेंगे।’ राहुल सर ने फिर पूछा, ‘तुम्हारा गेम प्लान क्या है?’" वैभव ने कहा, ‘अगर हमें पहली गेंद मिली तो हम उड़ा देंगे।’ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो...

संजू सैमसन ने कहा कि इसने ठीक वैसा ही किया भी। ऐसा लग रहा था कि जैसे वह अपना खुद का वीडियो गेम खेल रहा है। वैभव ने अपने डेब्यू मैच में खेली गई पहली गेंद, जो ऑल-राउंडर शार्दुल ठाकुर द्वारा फेंकी गई थी, उस पर छक्का लगाया था। उसके बाद वो आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की, इसके साथ ही वो टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

पिछले एक साल में वैभव ने बनाई अलग पहचान

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में अपनी पहचान एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में बनाई है। भारत को अंडर-19 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाने में उनका अहम योगदान रहा। आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन पर फैंस की नजर रहेगी।

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात

अमेरिका को मिला भारत और चीन पर 100% टैरिफ लगाने का अधिकार, ट्रंप ने बिल पर दस्तखत कर दी मंजूरी

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी