संजू सैमसन (फोटो- @ChennaiIPL) 
क्रिकेट

संजू सैमसन पहुंचे अपनी नई टीम के पास, चेन्नई सुपर किंग्स ने खास अंदाज में किया स्वागत, देखें ये स्पेशल वीडियो

IPL 2026 CSK: आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए हैं। 19 मार्च को चेन्नई पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ, जिसका वीडियो फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

संजय सिंह बिष्ट

Chennai Super Kings Sanju Samson: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सभी टीमों की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इस बीच संजू सैमसन अपनी नई फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए हैं, जिससे फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है। इसी बीच फ्रैंचाइजी ने उनकी कुछ तस्वीर व एक वीडियो शेयर किए हैं।

संजू का हुआ जोरदार स्वागत

संजू सैमसन 19 मार्च को चेन्नई पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ यह खुशी साझा की। चेन्नई सुपर किंग्स ने पोस्ट करते हुए लिखा कि "चेन्नई में चेट्टन। जिस पल का हम इंतजार कर रहे थे! वर्ल्ड चैंपियन संजू सैमसन आ गए हैं। चेन्नई को संजू का औरा महसूस हो रहा है।"

शानदार फॉर्म में हैं संजू सैमसन

हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 5 मैचों में 321 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए CSK फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

पहली बार CSK की जर्सी में दिखेंगे

लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे संजू सैमसन अब पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे। उन्हें एक बड़े ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया गया है, जिसमें रवींद्र जडेजा और सैम करन को दूसरी टीम में भेजा गया।

धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जा रहे

CSK में संजू सैमसन को भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि वह आगे चलकर एमएस धोनी की विरासत को संभाल सकते हैं। विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में उनकी क्षमता टीम के लिए अहम साबित हो सकती है।

इस दिन होगा पहला मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी। खास बात यह होगी कि संजू सैमसन अपनी पुरानी टीम के खिलाफ ही नए सफर की शुरुआत करेंगे। इस तरह आईपीएल 2026 में संजू सैमसन का यह नया अध्याय काफी रोमांचक होने वाला है, जिस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे