ऋतुराज गायकवाड़ (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA: भारतीय टीम में शामिल होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें VIDEO

Ruturaj Gaikwad Reaction: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया गया है। भारतीय टीम में शामिल होने के बाद गायकवाड़ का पहला रिएक्शन वायरल हो रहा है।

उज्जवल सिन्हा

Ruturaj Gaikwad Reaction After India Call-Up: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी। इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को भी शामिल किया गया है। भारतीय टीम में शामिल होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ का पहला रिएक्शन सामने आया है। गायकवाड़ ब्लू जर्सी में वापस लौटकर काफी खुश हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम के लिए फिर से योगदान देने को लेकर उत्सुक हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें गायकवाड़ ने कहा, "ब्लू जर्सी में वापस लौटकर अच्छा लगा। मुझे टीम इंडिया के लिए फिर से खेलने का इंतजार है।" ऋतुराज गायकवाड़ ने आखिरी बार 19 दिसंबर 2023 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेला था, जबकि 13 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी बार टी20 फॉर्मेट में उतरे थे।

गायकवाड़ ने हाल ही में राजकोट में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने 117, 68* और 25 रन की पारियां खेलीं। गायकवाड़ को शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया है। कप्तान शुभमन गिल गर्दन में चोट की वजह से इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर स्प्लीन इंजरी की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। वहीं केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है।

मोर्ने मोर्कल ने गायकवाड़ को लेकर क्या कहा?

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने शुक्रवार को गायकवाड़ के वनडे टीम में शामिल होने के बारे में कहा था, "उनका यहां होना बहुत अच्छा है। वह पिछले कई वर्षों से एक क्वालिटी प्लेयर रहे हैं। अगर उन्हें यह मौका मिलता है, तो मुझे पूरा यकीन है कि वह देश को बहुत गर्व महसूस कराएंगे।"

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को वनडे सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जाएगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को दूसरा मुकाबला रायपुर में आयोजित होगा। तीसरा मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाना है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की वनडे टीम

रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी