ऋतुराज गायकवाड़ (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

नहीं मिला IND vs ENG सीरीज में मौका, तो कर दिया बड़ा फैसला, अब इस विदेशी टीम से खेलेंगे ऋतुराज गायकवाड़

हांलाकि इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच हुए दो टेस्ट मुकाबलों में ऋतुराज गायकवाड़ टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में जगह नहीं मिली। अब वो एक विदेशी टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

संजय सिंह बिष्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस दौरान भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी। इससे पहले इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच 2 टेस्ट मैच की 4 दिवसीय सीरीज खेली गई। ऐसे में टीम के युवा खिलाड़ियों को प्रैक्टिस का मौका मिला। इस दौरान बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को भी सीरीज का हिस्सा बनाया गया था।

अभिमन्यू ईश्वरन प्रैक्टिस मैच में टीम की कप्तानी कर रहे थे। उनकी कप्तानी में भारत की ए टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को भी प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला। इसके बाद अब गायकवाड़ ने बड़ा फैसला करते हुए एक विदेशी टीम से खेलने का मन बना लिया है।

इस विदेशी टीम से खेलेंगे ऋतुराज

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ को स्क्वॉड में जगह नहीं दी गई। हालांकि वह इन दिनों इंग्लैंड में ही हैं। ऐसे में उन्होंने फैसला किया है कि वो काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। इस दौरान वो काउंटी टीम यॉर्कशायर के लिए खेलने वाला हैं। गायकवाड़ यॉर्कशायर के लिए वनडे कप में भी खेलेंगे। गौरतलब है कि वो इससे पहले भी काउंटी क्रिकेट में खेल चुके हैं।

वहीं, यार्कशायर टीम के लिए इससे पहले भारत के सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और चेतेश्वर पुजारा भी खेल चुके हैं। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ इस टीम का हिस्सा बने हैं। काउंटी क्रिकेट में ऋतुराज गायकवाड़ अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद के साथ खेलेंगे। यदि वो यहां पर सही खेल का प्रदर्शन करेंगे, तो यकीनन उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे भी खुल जाएंगे।

आईपीएल 2025 में हुए थे चोटिल

आईपीएल 2025 के शुरुआती चरण में ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी कर रहे थे। इस दौरान वो चोटिल हो गए, जिस कारण उन्हें लीग से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। लेकिन अब वो पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं। गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कप्तानी संभाली थी। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने निराशाजन प्रदर्शन किया था, जिस कारण वो लीग स्टेज तक भी नहीं पहुंच पाई।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत