ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'अपने चौकै के चक्कर में...', ऋषभ पंत का ये फनी वीडियो नहीं देखा तो फिर क्या देखा

लीड्स टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का फनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंत गेंदबाजी कर रहे रवींद्र जडेजा से मजाकिया अंदाज में कुछ बात कह रहे हैं।

संजय सिंह बिष्ट

भारत की युवा टीम इंग्लैंड में उम्मीद के मुताबिक ज्यादा अच्छा खेल का प्रदर्शन कर रही है। पहली ही पारी में टीम इंडिया के तीन बल्लेबाजों का शतक इस बात की गवाही देता है। इंग्लैंड बनाम भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला जा रहा है। अब तक मुकाबले में तीन दिनों का खेल समाप्त हो चुका है। पहली पारी में भारत ने 471 तो इंग्लैंड ने 465 रन बनाए।

दूसरी पारी में भारतीय टीम ने तीसरे दिन के खेल समाप्त होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। इस हिसाब से टीम इंडिया को 96 रन की बढ़त मिल चुकी है। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन पवेलियन जा चुके हैं। वहीं, केएल राहुल 47 और शुभमन गिल 6 रन पर नाबाद हैं।

इसी बीच स्टार स्पोर्ट्स के द्वारा शेयर किया गया विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंत का गेंदबाजी कर रहे रवींद्र जडेजा से साथ मजाकिया अंदाज सामने आया। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब देखा व पसंद किया जा रहा है।

पंत का मजाकिया अंदाज

इंग्लैंड के पारी के दौरान टीम इंडिया की तरफ से स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा ओवर लेकर आए। इस दौरान बेन डकेट बल्लेबाजी कर रहे थे। जडेजा की गेंद पर उन्होंने रिवर्स स्वीप खेलने का प्रयास किया, लेकिन वो इस शॉट को खेलने में नाकामयाब रहे। जडेजा की ये गेंद लेग स्टंप के काफी ज्यादा बाहर थी। ऐसे में गेंद को पकड़ने के लिए विकेटकीपर पंत को काफी मेहनत करनी पड़ी। हांलाकि पंत इस गेंद को पकड़ने में सफल तो हुए, लेकिन इसके बाद उन्होंने जडेजा को ऐसी बात कही, जिससे सबकी हंसी छूट गई। उन्होंने कहा कि "मैं भी खेल रहा हूं भाई। अपने चौके के चक्कर में मेरा चौका मत दे देना।"

ओली पोप का शतक

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में ओली पोप और हैरी ब्रूक ने शानदार पारी खेली। इन दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड भारत के सामने 465 रन बना पाया। एक तरफ ओली पोप ने 106 रन की शतकीय पारी खेली, तो हैरी ब्रूक एक रन से शतक चूक गए। उन्हें 99 के स्कोर पर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें