ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

हताश देशवासियों को खुश करेंगे ऋषभ पंत, हेडिंग्ले टेस्ट से पहले भावुक हुए उपकप्तान

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत के दो दिन पहले उपकप्तान ऋषभ पंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद प्लेन क्रैश का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सीरीज में जीत दर्ज कर हम देशवासियों को खुशी देना चाहते हैं।

संजय सिंह बिष्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मैच हेडिंग्ले में होगा। भारतीय समयानुसार मैच साढे तीन बजे से शुरु होगा। ऐसे में भारत की युवा टीम के पास विदेशी धरती पर सीरीज जीतने की बड़ी जिम्मेदारी है। रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद शुभमन गिल को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं।

हेडिंग्ले टेस्ट से पहले उपकप्तान ऋषभ पंत ने टीम इंडिया की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने हाल में अहमदाबाद में घटित दुखद विमान दुर्घटना के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि विमान दुर्घटना को अपने दिमाग में रखेंगे और देश को खुशी देने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

गौरतलब है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 241 यात्रियों ने अपनी जान गंवा दी थी। भारतीय टीम ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ‘‘दुर्घटना में जो कुछ हुआ, उससे कारण लोग बहुत अधिक भावनाओं से गुजर रहे होंगे। हम देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रहे हैं कि हम उन्हें कैसे खुश कर सकते हैं और यह हमेशा एक अतिरिक्त जिम्मेदारी होती है।''

इसके बाद पंत ने कहा कि ‘‘आप हर समय भारत को खुश रखना चाहते हैं लेकिन एक क्रिकेटर के तौर पर यह हर समय संभव नहीं है लेकिन मैं अपनी तरफ से यह वादा कर सकता हूं कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रहे हैं और हम अपना 200 प्रतिशत देने जा रहे हैं ताकि देशवासियों को खुशी दे सकें।''

हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग XI

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर। पहले टेस्ट में ऐसी है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन, दो धाकड़ खिलाड़ियों ने की टीम में वापसी

टीम इंडिया का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यश्सवी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और हर्षित राणा।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें