गौतम गंभीर, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

कौन है टीम इंडिया में ‘जीजा’? जो 2 साल से नहीं आया घर, गौतम गंभीर ने किया खुलासा

द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा का शो के नए एपिसोड का प्रोमो आउट हो चुका है। इसमें टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर समेत ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और अभिषेक शर्मा दिखाई दे रहे हैं।

संजय सिंह बिष्ट

भारतीय टीम इस वक्त अपने पूरे स्क्वॉड के साथ इंग्लैंड के दौरे पर है। गौतम गंभीर की ये युवा टीम इंग्लैंड में पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा चुका है, इसमें इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से हो रहा है। ये सीरीज 4 अगस्त तक होने वाली है।

इसी बीच द ग्रेड इंडियन कपिल शर्मा शो का नए एपिसोड का एक प्रोमो लांच हुआ है। इस प्रोमो में दिख रहा है कि टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी हेड कोच गौतम गंभीर के साथ इस शो में पहुंचे हैं। वीडियो में गौतम गंभीर के अलावा युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत और अभिषेक शर्मा दिख रहे हैं। इस दौरान खिलाडियों टीम इंडिया के जीजा के बारे में पूछा गया। इस सवाल पर गौतम गंभीर ने जमकर मजे लिए हैं।

प्लेयर्स ने किसे बताया टीम इंडिया का जीजा?

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी द ग्रेड इंडियन कपिल शर्मा शो पर पहुंचे थे। अब इस शो का प्रो आउट हो चुका है। जिसका पूरा एपिसोड जल्द आने वाला है। कपिल शर्मा का शो का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें क्रिकेटर्स और कोच गंभीर काफी मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

शो के दौरान कपिल शर्मा वहां पर मौजूद खिलाड़ियों से पूछते हैं कि टीम इंडिया में जीता कोन है, जो काफी शिकायतें करत है? इस सवाल के जवाब में युजवेंद्र चहल और ऋषभ पंत ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम लिया। इसके बाद गौतम गंभीर ने मुस्कुराते हुए कहा कि जीजा 2 साल से घर नहीं लौटा है।

जीजा से पहले कपिल शर्मा अभिषेक शर्मा से टीम इंडिया की देवरानी के बारे में पूछते हैं। ऐसे में वो कहते हैं कि उन्हें अभी एक साल हुआ तो ज्यादा पता नहीं है। जिसके बाद वो कहते है कि इस बारे में पंत को पता होगा। जिसके बाद वीडियो में पंत कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सारे गलत काम मुझी से कराए जाते हैं। उनकी इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारने लगते हैं।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात