Rest of India won Irani Cup सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

जम्मू-कश्मीर को हराकर रेस्ट ऑफ इंडिया ने 31वीं बार जीता ईरानी कप का खिताब

Rest of India vs Jammu and Kashmir: रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से हराकर 31वीं बार ईरानी कप का फाइनल मुकाबला जीत लिया है। बता दें कि, रेस्ट ऑफ इंडिया ने अब तक 63 बार ईरानी कप खेला है।

राहुल उपाध्याय

Rest of India wins Irani Cup: रेस्ट ऑफ इंडिया ने घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से हराकर 31वीं बार ईरानी कप का फाइनल मुकाबला जीत लिया है। श्रीनगर में 1 से 5 अक्टूबर तक खेले गए इस मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में 237 और दूसरी पारी में 319 रन बनाए। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम पहली पारी में 278 और दूसरी पारी में 111 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

मुकेश कुमार ने लिए 6 विकेट

मैच के दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी पूरी तरह तास के पत्तों की तरह लड़खड़ा गई। इस तरह से टीम 28.4 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। कामरान इकबाल ने 32 और शुभम खजूरिया ने 36 रन बनाए।

इनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। वहीं रेस्ट ऑफ इंडिया के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दूसरी पारी में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 10.4 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट लिए। आकाश दीप ने 3 और मुकेश चौधरी ने एक विकेट हासिल किया।

रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए स्मरण का शतक

बता दें कि, रेस्ट ऑफ इंडिया की दूसरी पारी में रविचंद्रन स्मरण ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 153 गेंदों पर 135 रन बनाए। उनकी पारी में 16 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। स्मरण के अलावा सनत सांगवान ने 55 और सुधीप कुमार घरामी ने 33 रन बनाए।

रविचंद्रन स्मरण ने सबसे ज्यादा बनाए 68 रन

रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में 237 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने 68.1 ओवर में 237 रन बनाए। रविचंद्रन स्मरण ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए, जबकि शिखर मोहन ने 60 रन की पारी खेली।

पारस डोगरा ने बनाए 75 रन

वहीं जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 278 रन बनाए। पारस डोगरा ने 75, लोन नासिर ने 64 और अब्दुल समद ने 57 रन की पारी खेली। इस तरह जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी के आधार पर रेस्ट ऑफ इंडिया पर 41 रन की बढ़त हासिल की।

ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया सबसे सफल टीम

आपको जानकारी के तौर पर बता दें कि, रेस्ट ऑफ इंडिया ने अब तक 63 बार ईरानी कप खेला है और 31 बार खिताब जीता है। वहीं मुंबई 15 खिताब के साथ दूसरे नंबर पर है।

हनीट्रैप में फंसा नेवी का सेलर गिरफ्तार! पाकिस्तान को गोपनीय रक्षा जानकारी भेजने का आरोप

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी