India vs West Indies: 352 रन का लक्ष्य भी नहीं बचा पाई टीम इंडिया, वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता तीसरा ODI

IND Vs WI 3rd ODI: वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में भारत को 5 विकेट से हराकर 352 रन का लक्ष्य 48.2 ओवर में हासिल किया। शाई होप की शानदार पारी से भारत की क्लीन स्वीप की उम्मीद टूटी।
shubman gill nitish reddy
शुभमन गिल, नीतीश रेड्डीSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

India vs West Indies 3rd ODI Match Result: वनडे रैंकिंग में नंबर-10 पर मौजूद वेस्टइंडीज ने टॉप रैंक वाली भारतीय टीम को तीसरे वनडे में 5 विकेट से हरा दिया। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत के 351 रन के लक्ष्य को 48.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारत ने शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए। केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों पर नाबाद 129 रन की पारी खेली।

रोहित शर्मा ने भी 92 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने बतौर ओपनर वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल की। ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 रन का योगदान दिया।

शाई होप की शतकीय पारी से वेस्टइंडीज की जीत

352 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। कप्तान शाई होप ने नाबाद 162 रन की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया।

shubman gill nitish reddy
रोहित शर्मा ने ODI में रचा इतिहास, इस मामले में बनाए सबसे तेज दस हजार रन; तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

सिर्फ 4 के स्कोर पर गिरे दो विकेट

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान शुभमन गिल (1) का विकेट गंवा दिया था। अगली गेंद पर विराट कोहली (0) को जायडेन सील्स ने बोल्ड करते हुए मेजबान टीम को मुश्किल में डाल दिया।

रोहित शर्मा ने खेली 92 रन की पारी

भारतीय टीम सिर्फ 4 के स्कोर पर दो विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद रोहित शर्मा ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 132 गेंदों में 137 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को 141 के स्कोर तक पहुंचा दिया। रोहित अपने शतक से महज 8 रन दूर रह गए। उन्होंने 85 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 92 रन की पारी खेली। उनके पवेलियन लौटने के बाद केएल राहुल ने मोर्चा संभाला।

shubman gill nitish reddy
IND vs WI: 405 रन का पहाड़ भी छोटा पड़ा, गिल-रोहित ने वेस्टइंडीज की उड़ाई धज्जियां

केएल राहुल की सेंचुरी बेकार

केएल राहुल 87 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 129 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी तूफानी पारी के दम पर भारत ने 351 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। वेस्टइंडीज ने अपना सबसे बड़ा चेज भारकत के खिलाफ आज किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com