भारत बनाम बांग्लादेश दौरे का अपडेट (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे पर बड़ा अपडेट, रोहित-विराट के फैंस का इंतजार...

इंग्लैंड सीरीज के बाद सितंबर में टीम इंडिया को बांग्लादेश का दौरा करना था। इस दौरान दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी थी। अब इस सीरीज को लेकर परेशान करने वाला अपडेट सामने आया है।

संजय सिंह बिष्ट

इस वक्त टीम इंडिया की टेस्ट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। यहां पर 5 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला बर्मिंघम, एजबेस्टन में खेला जा रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच ये सीरीज अगस्त के शुरुआत तक खेली जाएगी। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश का दौरा करना था। यहां पर टीम को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी थी। ऐसे में फैंस को लंबे वक्त के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखने का मौका मिलता।

अब इस सीरीज के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। इस अपडेट में जो बातें की जा रही हैं, उससे रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस का दिल टूट सकता है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस सीरीज को आयोजित करने में कुछ दिक्कतें हो रहे हैं, जिस कारण से टीम इंडिया का ये दौरा रद्द भी हो सकता है।

रद्द हुआ बांग्लादेश दौरा!

क्रिकेट साइट क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा अब रद्द हो चुका है। हालांकि इसको लेकर दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड से अब तक किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। क्रिकबज ने कहा है कि उसे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी है।

बांग्लादेशी क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने क्रिकबज से कहा है कि "हम जारी रखेंगे, हम बाजा पर शोध करने के लिए समय लेंगे चीजों को जल्दी करने का कोई मतलब नहीं होता है। हम अलग-अलग अनुबंध दे सकते हैं" गौरतलब है कि कुछ समय पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के लिए मीडिया आधिकारों की ब्रिक्री पर रोक लगा दी थी। उस वक्त इस सीरीज के रद्द होने का पहला संकेत मिला था।

रोहित-विराट के फैंस को करना होगा इंतजार

इसके अलावा बीसीबी ने अध्यक्ष ने क्रिकबज को बताया है कि "भारत के साथ सीरीज को लेकर अभी तारीख तय नहीं हुई है। बीसीसीआई ने कहा कि अगस्त में उनका आना मुश्किल है। यह एफटीपी का हिस्सा है।" ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस को झटका लगा है। अब उन्हें अपने स्टार के दोबार मैदान में देखने के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z