रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

450 करोड़ से शुरू कर खड़ा कर दिया 16,705 करोड़ का साम्राज्य, RCB ने कैसे IPL में हासिल कर ली ऐसी लोकप्रियता?

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नए मालिक, यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने अपनी 100% हिस्सेदारी 1.78 बिलियन डॉलर में बेच दी, जिससे टीम का मूल्य 2008 के मुकाबले करीब 1500% बढ़ गया।

संजय सिंह बिष्ट

RCB Valuation Reason: IPL 2026 की शुरुआत से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नए मालिक मिल गए हैं। आदित्य बिरला ग्रुप, ब्लैकस्टोन, TOI ग्रुप और बोल्ट वेंचर्स ने मिलकर यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से RCB की 100% हिस्सेदारी 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग 16,705 करोड़ रुपये) में खरीद ली है। इस डील के साथ टीम की वैल्यू में जबरदस्त उछाल देखा गया है। साल 2008 में RCB को करीब 450 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, और अब यह मूल्य करीब 1500% तक बढ़ चुका है।

वैल्यू बढ़ने के पीछे बड़ा कारण

RCB की वैल्यू अचानक नहीं बढ़ी, बल्कि इसके पीछे सालों की मेहनत, ब्रांड बिल्डिंग और फैंस का गहरा जुड़ाव है। लंबे समय तक टीम ट्रॉफी से दूर रही, लेकिन इसके बावजूद इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही। आमतौर पर देखा गया है कि जो टीमें बार-बार खिताब जीतती हैं, उनकी वैल्यू अधिक होती है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। हालांकि, RCB ने साल 2025 में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर अपनी छवि बदल दी, जिसका सीधा असर उनकी वैल्यूएशन पर पड़ा।

विराट कोहली का बड़ा योगदान

RCB की ब्रांड वैल्यू बढ़ाने में विराट कोहली का अहम योगदान रहा है। 37 साल की उम्र में भी कोहली टीम के सबसे बड़े चेहरे हैं। उनकी लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग का सीधा असर टीम की ब्रांड वैल्यू पर पड़ता है। कोहली के होने से स्पॉन्सर्स और दर्शकों का ध्यान लगातार इस फ्रेंचाइजी की ओर बना रहता है, जिससे RCB की कमाई और पहचान दोनों मजबूत हुई हैं।

सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़

RCB की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है। यह टीम इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाली पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी बनी थी। अन्य टीमों के मुकाबले RCB की सोशल मीडिया एंगेजमेंट काफी ज्यादा है, जिससे ब्रांड वैल्यू में लगातार इजाफा होता रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूत उपस्थिति ने भी टीम को एक ग्लोबल ब्रांड बनाने में मदद की है।

WPL में सफलता का असर

RCB की वैल्यू केवल पुरुष टीम की वजह से ही नहीं बढ़ी, बल्कि विमेंस प्रीमियर लीग में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। WPL में RCB ने दो बार खिताब अपने नाम किया है। खासकर WPL 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम की ब्रांड वैल्यू में और भी बढ़ोतरी हुई। महिला और पुरुष दोनों टीमों में सफलता ने RCB को एक मजबूत और सफल फ्रेंचाइजी के रूप में स्थापित कर दिया है।

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टलन धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान