रविंद्र जडेजा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जडेजा ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने एक इतिहास रच दिया है। वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2000 रन बनाने और 100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने 89 रन बनाते ही एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जडेजा 2000 रन बनाने वाले और 100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 41 मैचों में 132 विकेट चटकाए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ 89 रनों की पारी के साथ ही उन्होंने 2000 रन भी पूरे किए।

जडेजा को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 2000 रन पूरे करने के लिए बर्मिंघम के एजबेस्टन में चल रहे दूसरे भारत-इंग्लैंड टेस्ट की पहली पारी में 79 रनों की जरूरत थी और उन्होंने दूसरे दिन के खेल के पहले सेशन में 79 रन बनाते ही यह मुकाम हासिल कर लिया। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी भी बन गए हैं।

WTC में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन

  • रोहित शर्मा – 2716
  • विराट कोहली – 2617
  • ऋषभ पंत – 2529
  • शुभमन गिल – 2216*
  • रविंद्र जडेजा – 2010
  • यशस्वी जायसवाल – 1990
  • चेतेश्वर पुजारा – 1769
  • अजिंक्य रहाणे – 1589
  • केएल राहुल – 1533
  • मयंक अग्रवाल – 1293

अब तक खेले गए 41 WTC मैचों की 61 पारियों में जडेजा ने 2010 रन बनाए हैं। उनके नाम तीन शतक और 13 अर्द्धशतक हैं। गेंद के साथ, उन्होंने 132 विकेट लिए हैं, जिसमें छह बार पांच विकेट और छह बार चार विकेट शामिल हैं।

WTC में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट

  • रविचंद्रन अश्विन – 195
  • जसप्रीत बुमराह – 161
  • रविंद्र जडेजा – 132
  • मोहम्मद सिराज – 102
  • मोहम्मद शमी – 85

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में शानदार करियर के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अश्विन ने भारत के लिए WTC में 41 मैच खेलते हुए 195 विकेट लिए और 1142 रन भी बनाए। इस दौरान उन्होंने एक ऑलराउंडर के तौर पर अहम योगदान दिया। वह भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी भी हैं।

विकेट लेने में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं आगे

WTC में ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गज तेज गेंदबाजों पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने भी गेंदबाज़ी में दमदार प्रदर्शन किया है। पैट कमिंस ने अब तक 49 डब्ल्यूटीसी मैचों में 210 विकेट लिए हैं, लेकिन उन्होंने कुल 970 रन बनाए हैं और अभी 1000 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं।मिचेल स्टार्क ने 47 डब्ल्यूटीसी मैचों की 65 पारियों में 915 रन बनाए हैं और उनके नाम 180 विकेट दर्ज हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें