अश्विन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ILT20 में रविचंद्रन अश्विन को नहीं मिला खरीददार, हाई बेस प्राइस में किया था रजिस्ट्रेशन

ILT20: आईएलटी20 नीलामी में रविचंद्रन अश्विन को कोई बोली नहीं मिली। आईपीएल से संन्यास के बाद पंजीकरण कराने वाले अश्विन अब वाइल्ड कार्ड एंट्री से लीग में शामिल हो सकते हैं।

उज्जवल सिन्हा

Ravichandran Ashwin Unsold In ILT20 Auction: भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) की नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी टीम ने बोली नहीं लगाई। वह 120,000 डॉलर के छह-आंकड़ों के आधार मूल्य की श्रेणी में इकलौते खिलाड़ी थे। वह हालांकि अब भी वाइल्ड कार्ड  के तौर पर किसी टीम में जगह बना सकते हैं।

अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास के बाद यूएई की इस लीग के लिए पंजीकरण कराया था। आईपीएल से संन्यास ने उन्हें विदेशों में होने वाली फ्रेंचाइजी लीग में खेलने के लिए योग्य बना दिया था।

उन्होंने आईएलटी20 के लिए खुद को पूरे सत्र के लिए उपलब्ध बताया था। इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह ही बिग बैश लीग (बीबीएल) की टीम सिडनी थंडर के साथ करार किया था। वह इस लीग में शामिल होने वाले पहले दिग्गज भारतीय क्रिकेटर बन गए। वह नवंबर में होने वाले हांगकांग सिक्सस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अनुभवी ऑफ स्पिनर ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बीच में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इस नीलामी में भारत से जुड़े अन्य खिलाड़ियों में विदर्भ के पूर्व ऑफ स्पिनर और रणजी ट्रॉफी विजेता अक्षय वखारे के लिए दुबई कैपिटल्स टीम ने बोली लगाई। अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद को अबू धाबी नाइट राइडर्स ने खरीदा। चंद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हैं।

रविचंद्रन अश्विन का करियर

अश्विन ने अब तक कुल 333 टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने अपने नाम 317 विकेट किए हैं। उन्होंने बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस मुकाबले में उन्होंने 1233 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने कुल पांच टीमों के साथ खेला है। चेन्नई सुपर किंग्स से अश्विन ने अपने सफर की शुरुआत की थी।

उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए 221 मैच खेल हैं। इस दौरान 833 रन बनाए और 187 विकेट लिए। वहीं टी20 इंटरनेशनल की बात की जाए तो अश्विन ने भारत के लिए 65 मुकाबले खेले हैं और 72 बल्लेबाजों को आउट किया है। इस दौरान उन्होंने 19 पारियों में 184 रन भी बनाए हैं। इसके अलावा वो 2011 में वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा भी थे।

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित